जहानाबाद जदयू ने बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा समाज के हर वर्ग के हित में लिए गए निर्णयों के लिए किया आभार प्रकट।

जहानाबाद
आज जहानाबाद जदयू द्वार एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी द्वारा राज्य के सर्वांगीण विकास और समाज के हर वर्ग के हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों के प्रति आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा,जदयू नेता निरंजन केशव प्रिंस ने संयुक्त रूप से प्रेस को संबोधित किया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री जी की जनकल्याणकारी घोषणाओं – जैसे कि पूरे राज्य में 125 यूनिट तक बिजली निःशुल्क करने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 प्रति माह करने, पाँच वर्षों में एक करोड़ नौकरी/रोजगार उपलब्ध कराने और हर पंचायत में विवाह भवन निर्माण कराने जैसे फैसलों की जानकारी समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुँचाना था, ताकि कोई भी पात्र नागरिक इन योजनाओं से वंचित न रह जाए।
*बिजली फ्री करने का ऐतिहासिक निर्णय*
वक्ताओं ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी द्वारा राज्य के सभी उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने के निर्णय की सराहना की। यह निर्णय खासतौर पर गरीब, मजदूर, किसान, निम्न आय वर्ग और मध्यम वर्ग के लिए अत्यंत राहतकारी है।
*सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्धि*
मुख्यमंत्री जी द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन को ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 प्रति माह करने की घोषणा को अत्यंत संवेदनशील और मानवीय निर्णय बताया गया। यह योजना राज्य के वृद्धजनों, विधवाओं, एकल महिलाओं, दिव्यांगजनों और अन्य वंचित वर्गों के लिए है।
*एक करोड़ नौकरी एवं रोजगार देने का संकल्प*
प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री जी की उस घोषणा की भी सराहना की गई जिसमें उन्होंने आने वाले पाँच वर्षों में एक करोड़ नौकरी और रोजगार के अवसर सृजित करने का संकल्प लिया है।
*हर पंचायत में विवाह भवन का निर्माण*
मुख्यमंत्री जी द्वारा हर पंचायत में विवाह भवन निर्माण कराने की घोषणा को भी सामाजिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने वाला कदम बताया गया। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में शादी-ब्याह, सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक सुलभ, सम्मानजनक और व्यवस्थित स्थल मिलेगा।
*योजनाओं के प्रचार-प्रसार का आह्वान*
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि इन सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना है।
*मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना*
अंत में सभी उपस्थितजनों ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को एक दूरदर्शी, संवेदनशील और जनकल्याणकारी नेता के रूप में सम्मानित करते हुए उनके निर्णयों के लिए आभार व्यक्त किया। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि इन घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से बिहार एक समावेशी, विकसित और आत्मनिर्भर राज्य के रूप में उभरेगा।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जदयू उपाध्यक्ष राजू पटेल,कमलेश वर्मा,प्रखंड अध्यक्ष रणधीर पटेल,जिला प्रवक्ता रजनीश कुमार बिकु,जदयू नेता मनोज चंद्रवंशी,मीडिया सेल के जिलाध्यक्ष मधेश्वर यादव,मुरारी यादव अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धनंजय दास,शंकर देव वर्मा।
*उपरोक्त बातें की जानकारी जदयू जिला प्रवक्ता रजनीश कुमार बिकु ने दिया।
