देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम की क्षेत्रीय कार्यशाला हुई संम्पन्न



केन्द्रीय बिहार के लिए आयोजित दिशा निर्देशन कार्यशाला का सफल आयोजन


जहानाबाद, 12 जुलाई 2025 – बिहार बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम 2025 के अंतर्गत द्वितीय क्षेत्रीय दिशा निर्देशन कार्यशाला केंद्रीय बिहार अंतर्गत जिले के साधन सेवी शिक्षकों ने कार्यशाला एस.एस. कॉलेज  जहानाबाद में सफलता पूर्वक संपन्न की। साइंस फ़ॉर सोसायटी, जहानाबाद के संयोजक ललित शंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यशाला बिहार शिक्षा परियोजना और राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद  पटना के निर्देशानुसार आयोजित की गई थी।  जहानाबाद जिले के चयनित शिक्षकों ने एस.एस. कॉलेज, जहानाबाद में निर्धारित प्रशिक्षण स्थल पर पहुँचकर इस कार्यशाला में भाग लिया। इस ऑनलाइन कार्यशाला  की अध्यक्षता डॉ. संगीता कुमारी ने की और संचालन श्री विनोद कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक, मध्य बिहार ने किया। उद्घाटन सत्र में श्रीकांत शर्मा ने स्वागत एवं उद्बोधन किया। इसके बाद डॉ. अरुण कुमार, अध्यक्ष, साइंस फ़ॉर सोसायटी, बिहार ने विषय प्रवेश और परियोजना संरचना पर विस्तार से चर्चा की। उपविषयों पर डॉ. कुमारी निमिषा (पटना), डॉ. रश्मि कोमल (पटना), डॉ. एस.के.पी. सिन्हा (बांका), श्री सतीश रंजन (संयुक्त सचिव, साइंस फ़ॉर सोसायटी, बिहार) और डॉ. एन.पी. राय (मुजफ्फरपुर) ने ऑनलाइन सत्रों के माध्यम से विशेषज्ञ व्याख्यान दिये। डॉ. सी.एस. झा, राज्य समन्वयक ने नवीन परियोजना विचार साझा किये और श्री शैलेन्द्र प्रसाद, जिला समन्वयक, नालंदा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। जहानाबाद के जिला समन्वयक श्रीकांत शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में भाग लेने वाले जहानाबाद जिले के प्रमुख  शिक्षकों में एस एस कालेज के जंतु विज्ञान के विभागाध्यक्ष श्री प्रवीण दीपक, संयुक्त समन्वयक पंकज कुमार, श्री अरुण कुमार, श्री अंजनी कुमार उपाध्याय, श्री राजीव रंजन, श्रीमती सुगंधा कुमारी, श्री ललित शंकर पाठक, श्री तेज प्रताप, श्री शशि कुमार, श्री सत्य प्रकाश और श्रीमती सुप्रिया शर्मा शामिल रहे। 
कार्यशाला की समाप्ति पर प्रतिभागियों ने इसे अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया तथा भविष्य के कार्यक्रमों में अपनी सक्रिय भागीदारी की प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा कहा कि जिले में इस बार और अधिक बाल वैज्ञानिकों में विज्ञान शोध तथा वैज्ञानिक  समझ को बढ़ावा  दिया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!