देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

बिहार में डबल इंजन की सरकार आम जनमानस हित के लिए प्रतिबद्ध – डॉ. गुरुप्रकाश


जहानाबाद
आज जहानाबाद में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ.गुरु प्रकाश पासवान ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष  धीरज  ने की।
प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने केंद्र सरकार की नीतियों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों, और देश की समृद्धि के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही विपक्ष की भ्रामक राजनीति पर तीखा प्रहार भी किया।उन्होंने कहा कि केंद्र एवं बिहार की डबल इंजन की एनडीए सरकार समाज के हर पहलु के विकास पर कार्य कर रही है।मोदी सरकार ने पिछले 11 वर्ष वर्ष में 4 करोड़ बिहार वासियों को गरीबी रेखा से निकाल कर सम्मानजनक जीवन प्रदान किया है। बिहार में मतदाता पुनर्निक्षण कार्य पर उन्होंने कहा कि यह कार्य संविधान सम्मत है। अफवाह फैलाने वाले समाज को दिग्भ्रमित कर रहे हैं।विपक्ष जितना झूठ फैला ले बिहार का हर समाज भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के साथ मजबूती के साथ खड़ा है क्यूँकि डबल इंजन की सरकार ने महिलाओं को आरक्षण देकर नौकरी, पंचायती राज में भागीदारी सुनिश्चित कर उनको सामाजिक आर्थिक मजबूती प्रदान किया है। देश में पहली बार आदिवासी समाज की महिला को राष्ट्रपति बनाकर वंचित वर्ग को मोदी सरकार ने सम्मान दिया है।
जिलाध्यक्ष  धीरज कुमार ने कहा कि संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता की सराहना करते हुए, आगामी चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति पर मार्गदर्शन दिया।23 जुलाई को पटना में पासवान समाज की रैली में जहानाबाद जिला से सैकड़ो लोगों ने शामिल होने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंद्र पासवान, जिला महामंत्री अमरेंद्र कुमार, अनिल ठाकुर, शुभम राज, उपाध्यक्ष  जेपी केसरी,मुन्नी चंद्रवंशी, सर्वेश वर्मा,अन्नपूर्णा भास्कर, मंत्री मनोज पासवान, रवि शेखर, रिंकू देवी,गणेश चौधरी, कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार, संयोजक ब्रजेश कुमार,अमृत वर्मा, रिजू साव गौरव कुमार, रोहित पाण्डेय सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!