देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

जहानाबाद में 19 जून से शुरू होगी बिहार गृह रक्षा वाहिनी की शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा



जहानाबाद
           बिहार गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) में नियुक्ति के लिए शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा 19 जून से शुरू होने जा रही है। यह परीक्षा पुलिस केंद्र जहानाबाद में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिला अग्निशमन पदाधिकारी सह समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी, प्रभा कुमारी ने जानकारी दी कि सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

उन्होंने बताया कि पहले दिन 700 अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी, जबकि 21 जून से प्रतिदिन 1400 अभ्यर्थियों की जांच की जाएगी। चयन प्रक्रिया में पहले पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी और इसके बाद महिला अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

प्रभा कुमारी ने बताया कि प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए परीक्षा के लिए सुबह 3:30 बजे से ही अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक तथा मेडिकल जांच जैसी शारीरिक परीक्षण प्रक्रियाएं समय पर और सुरक्षित ढंग से पूरी की जा सकें।

गौरतलब है कि इस परीक्षा के माध्यम से गृह रक्षा वाहिनी में कुल 317 पदों पर बहाली की जा रही है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का दावा किया गया है, ताकि अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!