देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

सूढ़ी बैश्य अधिकार सम्मेलन की सफलता को लेकर हुई बैठक सूढ़ी बैश्य समाज को अति पिछड़ा में शामिल करें सरकार :- अनिल




कुर्था (अरवल) स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के निजी मैरिज हॉल में अखिल भारतीय सुढ़ी  बैश्य संगठन बिहार अधिकार महासम्मेलन की सफलता को लेकर प्रखंड इकाई कुर्था के अनिल सौंडिक के अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया बैठक बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अनिल सौंडिक ने कहा कि सूढ़ी (वैश्य) समाज का एकत्रीकरण ताकि सामाजिक, राजनैतिक, शैक्षणिक और आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहे। सूढ़ी (वैश्य) समाज को अति पिछड़ा वर्ग में शामिल कटाना।सूढ़ी (वैश्य) समाज का राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करना।हमारे सभी प्रियजन को अपार हर्ष के साथ सूचित कर रहे हैं कि संगठन के कई बैठकों के बाद यह निष्कर्ष निकला है कि राष्ट्रीय स्तर की संगठन का निर्माण हो ताकि सूड़ी (वैश्य) के सभी जिला व प्रदेश के अन्य संगठन के साथ मिलकर उनकी सहमति से संगठन के संयोजक डॉक्टर वरुण कुमार के साथ मिलकर प्रमुख उद्देश्यों की पूर्ण तत्परता से किया जा सके।सूढ़ी (वैश्य) समाज के लंबे समय से सरकार से अति-पिछड़ा में शामिल करने की मांग उठती रहीं है। लेकिन सही तरीके से पक्ष पर सरकार की नियत को देखते हुए संगठन ने बड़े स्तर पर बिहार के पूरे जिले से लाखों की संख्या में पटना 8 जून 2025 दिन रविवार को सम्मेलन कर सरकार तक अपनी बातों को स्पष्ट तरीके से रखेगी अगर सरकार सूड़ी (वैश्य) को अति पिछड़ा में शामिल नहीं करती है तो समाज आने वाले विधानसभा चुनाव में अपने सही ताकत का अहसास कराएगी, साथ ही बिहार के लगभग 25 से 30 सीटों पर जो सुढ़ी (वैश्य) बहुल क्षेत्र है उसमें हराकर अपना रोष दिखाएगी। बिहार में सूढ़ी (वैश्य) लगभग 40 लाख वोटर है जो लगभग 15 सीटों पर निर्णायक स्थिति में है।वही उन्होंने  सूड़ी (वैश्य) समाज के लोगो से विनम्र निवेदन कि है कि आगामी 8 जून 2025 दिन रविवार को सुबह 11 दिन में पटना के बापू सभागार में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सरकार को आधिकारिक रूप से अवगत कराना है कि इस समाज के सामाजिक और राजनीतिक शक्ति को मजबूत बनाने के लिए इसे अति पिछड़ा में शामिल करें। इस मौके पर संयोजक डॉ0 वरुण कुमार ,उमेश प्रसाद सौंडिक, विवेक सोंडिक, राजेश सौंडिक, मंटू सौंडिक,अमित सौंडिक,पारस सौंडिक,समेत कई सौंडिक समाज के लोग शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!