देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

ए एन आर पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ ,परीक्षाफल वितरण सह  अभिभावक  सम्मेलन


जहानाबाद
स्थानीय ए. एन. आर. पब्लिक स्कूल, हाजीपुर, काको, जहानाबाद के प्रांगण में प्रथम पिरीयोडिक परीक्षा का परीक्षा फल वितरण तथा छात्र-अभिभावक सह शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी तादाद में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक गण शिरकत किए। विद्यालय का माहौल खुशनुमा नजर आया। सुबह से ही बच्चों में उत्साह देखने को मिला। साथ ही साथ शत् प्रतिशत्  छात्र-छात्राओं ने 90% से 98% तक अंक प्राप्त कर जलवा विखेरने का काम किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक प्रोफेसर निर्मला शर्मा ने बच्चों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपने जीवन-पथ पर निरंतर नई ऊर्जा प्राप्त करने के साथ आगे बढ़ने की ढेर सारी शुभकामनाएं प्रदान की। वहीं विद्यालय के अध्यक्ष संतोष कुमार ने अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को नसीहत देते हुए कहा कि 10+2 तक के परिणाम में प्रत्येक वर्ष की भांति हमेशा जिले में अपना तथा ए. एन. आर. स्कूल का नाम रौशन करते रहें तभी इस विद्यालय की सच्ची उपलब्धि मानी जाएगी।  ज्ञातव्य  हो कि ए.एन.आर. शैक्षणिक समूह के तत्वावधान में निरंजना ज्ञान निकेतन,गांधी मैदान, घोषी रोड,जहानाबाद,चिल्ड्रेन एकेडमी,पटना-गया रोड, पुरानी बिजली कॉलोनी, जहानाबाद के अलावे ब्रिल्यंट् पब्लिक स्कूल, शकूराबाद का भी परीक्षाफल छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक की उपस्थिति में वितरित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!