देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

किनारी पंचायत में आयोजित “महिला संवाद” कार्यक्रम में महिलाओं को दी गई सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी


जहानाबाद
जिला अंतर्गत किनारी पंचायत में “महिला संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिला एवं बाल विकास निगम के कर्मियों सहित विभिन्न संस्थाओं की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं जीविका दीदियाँ शामिल हुईं।

इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमती प्रियंका सिंह ने महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न स्तरों पर योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ महिलाओं को समय पर लेना चाहिए।

वन स्टॉप सेंटर की केन्द्र प्रशासक श्रीमती ज्योत्सना कुमारी ने वन स्टॉप सेंटर द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं जैसे—कानूनी सहायता, परामर्श, चिकित्सा सेवा एवं पुलिस सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने महिला हेल्पलाइन टोल-फ्री नंबर 181 के उपयोग की जानकारी दी और बताया कि किसी भी आपात स्थिति या समस्या की स्थिति में महिलाएं इस नंबर पर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकती हैं। उन्होंने बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता फैलाने का भी आह्वान किया।

जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन के जेंडर स्पेशलिस्ट श्री शैलेश कुमार ने महिला सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं जैसे—प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आदि की जानकारी दी। उन्होंने योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!