इक्किल के रामविनय शर्मा के जमीन पर किया गया वृक्षारोपण


मखदुमपुर (जहानाबाद)
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार जहानाबाद की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के द्वारा लगातार 195वें रविवासरीय साप्ताहिक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन मखदुमपुर प्रखंड के इक्किल गांव में राम विनय शर्मा के निजी जमीन पर किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र के सस्वर उच्चारण एवं पौधों का पूजन कर किया गया।इस पावन अवसर पर उपस्थित वृक्षारोपण कार्यक्रम के जिला प्रभारी रंगेश कुमार ने कहा कि भारतीय संस्कृति वन संस्कृति या अरण्य संस्कृति कहलाती है। हमारे पूर्वजों ने पृथ्वी को मातृ तुल्य माना है।यही कारण था कि हमारी प्राचीन सभ्यता एवं संस्कृति में प्रकृति के किसी भी क्रिया कलाप में हस्तक्षेप नहीं किया। समय आ गया है कि हम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक हों। प्रदूषण के विरोध में आवाज उठानी चाहिए।वृक्षारोपण अभियान को बढ़ावा देना चाहिए।
इस पावन अवसर पर प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के जिला मीडिया प्रभारी बचन देव कुमार, सहायक ट्रस्टी श्यामनारायण कुमार, व्यवस्थापक कौशल कुमार, प्रवीण कुमार, शशांक शेखर,वरुण कुमार,राम विनय शर्मा,अभिषेक कुमार, राकेश कुमार, अवनीश कुमार, नागेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, परमेन्द्र कुमार, विनोद कुमार, विजय कुमार, सुमन जी उपस्थित थे।
