देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में , बिहार रग्बी टीम ने जीता स्वर्ण पदक, जहानाबाद की युवा रग्बी खिलाड़ी सलोनी का शानदार प्रदर्शन


जहानाबाद
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन बिहार के पांच जिलों में 04 मई से प्रारंभ हो चुका है। इस राष्ट्रीय आयोजन में पूरे देश के युवा खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।
                9 मई 2025 को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रग्बी ,U 18, बालिका वर्ग का फाइनल मैच आयोजित किया गया। बताते चले की बिहार की रग्बी टीम ने क्वालीफाइंग मैचों से ही अपने जीत का दावा प्रस्तुत कर दिया था ।टॉप 8 राज्यों की टीम क्वार्टर फाइनल के लिए चयनित हुई थी ।क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बिहार का सामना केरल की मजबूत टीम से हुआ जिसमें बिहार की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केरल को शून्य के मुकाबले 57 अंक से मात दी। सेमी फाइनल में इस टीम का मुकाबला राजस्थान की टीम से हुआ ,जिसमें बिहार के टीम ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए शून्य के मुकाबले 27 अंक से राजस्थान से टीम को हराया। फाइनल मैच में बिहार की युवा बालिका खिलाड़ियों का सामना उड़ीसा के मजबूत टीम से हुआ। इसमें भी परिणाम बिहार के पक्ष में रहा। शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार की टीम ने जीरो के मुकाबले 27 अंक से स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
जहानाबाद जिला के लिए अत्यंत हर्ष का विषय  है कि जहानाबाद जिले के ग्राम-घोसी , परसबिगहा थाना क्षेत्र,प्रखंड जहानाबाद की सलोनी कुमारी जो कि उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, अमैन के 11 कक्षा की छात्रा है ,ने बिहार रग्बी टीम के तरफ से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया ।
      इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे के द्वारा सुश्री सलोनी कुमारी एवं उनके प्रशिक्षक एवं परिवार को बधाई दी गई है।
                 जीत की सूचना प्राप्त होते ही उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा, श्रीमती पूनम कुमारी के द्वारा दूरभाष पर सुश्री सलोनी कुमारी ,  से संपर्क कर उन्हें जिला प्रशासन की तरफ से उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर  बधाइयां दी गई। श्री विनय कुमार ,वरीय पदाधिकारी ,खेल विभाग जहानाबाद -सह -अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, जहानाबाद के द्वारा भी इस युवा खिलाड़ी के प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त किया गया है एवं भविष्य में भी सफल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!