देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

कुपोषण के खिलाफ अभियान में भागीदार बनेगी रेडक्रॉस : डीएम



*विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विभिन्न प्रकार के सामाजिक महत्व के कार्यक्रमों का आयोजन*


जहानाबाद
      जिला रेडक्रॉस सोसाइटी जिले में कुपोषण के खिलाफ चल रहे अभियान में प्रभावी भूमिका निभाएगी। दरअसल जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय गुरुवार को विश्व रेडक्रॉस दिवस पर यहां गांधी मैदान स्थित रेडक्राॅस परिसर में चेयरमैन डा.सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित एक सेमिनार को संबोधित कर रही थीं। इसके पहले उन्होने परिसर में परंपरा के अनुसार रेडक्रॉस का झंडाेत्तोलन किया। उसके बाद रेडक्रॉस के संस्थापक जीन हेनरी डूनांट के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। डीएम ने रेडक्रॉस की टीम से अपनी सामाजिक उपादेयता को विस्तारित करने के लिए विभिन्न जरूरी मुद्दों पर भी अपने सोशल सर्विस का फोकस मोड़ने काे प्रेरित किया। उन्होने जिले में कुपोषण के खिलाफ अभियान में रेडक्रॉस की भागीदारी के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका का आह्वान किया। मौके पर उपस्थित चेयरमैन डा.सत्येन्द्र कुमार, सचिव राजकिशोर प्रसाद, वाइस चेयरमैन इबरार अहमद, संतोष श्रीवास्तव, जेपी चंद्रवंशी, सुनिता कुमारी, प्रहलाद भारद्वाज, रंजन कुमार तेलपा, रक्तसेवा के अध्यक्ष रजनीश कुमार विक्कू सरीखे प्रबंधकारिणी समिति के सदस्यों ने डीएम के उपयोगी सुझाव का व्यापक रूप से स्वागत करते हुए कुपोषण के खिलाफ अभियान का हिस्सा बनने का निर्णय लिया।

-पीड़ित मानवता के लिए रेडक्रॉस का योगदान असाधारण :
मौके पर रहे अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा व सिविल सर्जन डा.देवेन्द्र प्रसाद ने भी रेडक्रॉस दिवस को एक अत्यंत महत्वपूर्ण दिन बताते हुए लोगों से इस अवसर पर समाज के लिए कुछ खास करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जाने माने पत्रकार मदन शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता विमल कुमार भैख, योगेन्द्र कुमार गोनवां सहित जिले भर के विभिन्न सामाजिक उपकरणों के कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन डा.सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि रेडक्रॉस एक ऐसी अंतरराष्ट्रीय संस्था है, जो दुनियाभर में अलग-अलग आपदाओं के समय पीड़ित व जरूरतमंद लोगों की आगे आकर मदद के लिए ख्यातिलब्ध रही है।



। जिले में आपदा प्रभावित लोगों की सहायता करने में यहां जिला रेडक्रॉस वर्षों से अहम भूमिका निभा रही है। उन्होने कहा कि रेडक्रॉस पिछले कई वर्षों से जिले में समाज सेवा के क्षेत्र में अंब्रेला ऑर्गेनाइजेशन की तरह आगे बढ़कर काम करने की कोशिश कर रही है ताकि दूसरे सामाजिक संगठन भी कुछ बेहतर करने को इससे प्रेरित हो सकें। वाइस चेयरमैन इबरार अहमद ने सामाजिक कार्यकर्ताओं को उनके समर्पण भरी सेवा के लिए सराहना की। संस्था के सचिव राजकिशोर शर्मा ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी जिले में पीड़ित मानवता के लिए लगातार समर्पित होकर काम कर रही है। उन्होने कहा कि रेडक्रॉस से प्रेरित होकर कई अन्य सामाजिक संस्थाएं भी अच्छा व सराहनीय काम कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!