विश्व मानव व्यापार विरोध दिवस के खिलाफ चलाया गया जागरूकता अभियान – तटवासी समाज न्यास



जहानाबाद जिला में शनिवार को तटवासी समाज न्यास एवं जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलाइंस के संयुक्त तत्वाधान में जहानाबाद रेलवे स्टेशन परिसर एवं मखदुमपुर रेलवे स्टेशन परिसर में बाल व्यापार तथा मानव व्यापार के रोकथाम को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में जीआरपी के एस एच ओ दीप नारायण यादव एवं जीआरपी सुरक्षा बल एवं तटवासी समाज न्यास के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में यात्रीगण उपस्थित रहे। इस अभियान का उद्देश्य यात्रियों को यह जागरूक करना था कि कैसे मानव तस्करी और बाल व्यापार जैसे जघन्य अपराध हमारे आसपास हो रहे हैं और इन्हें रोकने में आम नागरिकों की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है। जीआरपी के एसएचओ ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ट्रेन और स्टेशन परिसर ऐसे स्थान है, जहां मानव तस्करी की घटना अक्सर होती है अगर कोई भी व्यक्ति दो चार या उससे अधिक बच्चों को एक साथ ले जाते हुए संदिग्ध प्रतीत हो तो बिना देर किए इसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 , रेलवे सुरक्षा बल स्टेशन मास्टर , 112 आपातकालीन नंबर या स्थानीय थाने को दी जानी चाहिए उन्होंने कहा कि आपकी एक छोटी सी सतर्कता किसी मासूम की जिंदगी बचा सकती है । संस्था के कार्यकर्ता हेमंत कुमार ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि रेलवे स्टेशन पर रोजाना हजारों लोग आते जाते हैं ऐसे में सतर्कता बेहद आवश्यक है उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया कि अगर कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजर आती है खासकर बच्चों के साथ तो उसे नजर अंदाज न करें बल्कि तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें। तटवासी समाज न्यास के कार्यकर्ताओं ने यात्रियों को बताया कि आए दिन बच्चों को बहला फुसलाकर नौकरी या बेहतर जीवन का झांसा देकर दूसरे प्रदेशों में ले जाया जाता है वहां उन्हें या तो श्रमिक बना दिया जाता है,बेच दिया जाता है, अंग व्यापार के इस्तेमाल किया जाता है या फिर भीख मनवाने जैसे अमानवीय कार्यो में झोंक दिया जाता है।यहां तक की कई बार बच्चों को शारीरिक रूप से विकलांग बनाकर उनसे कमाई का जरिया बनाया जाता है इस दौरान यात्रियों को पंपलेट, पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि बाल व्यापार और मानव तस्करी के खिलाफ कानूनी प्रावधान भी बहुत सख्त है और इस अपराध में शामिल किसी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी करवाई की जाती है जनता की जागरूकता से मानव तस्करी जैसे अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। तटवासी समाज न्यास व रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सभी नागरिकों से यह अपील की गई यदि कभी भी कोई व्यक्ति बच्चों को संदिग्ध परिस्थितियों में ले जाते हुए दिखे तो तुरंत निम्नलिखित माध्यम सूचना दें -चाइल्ड हेल्पलाइन 1098,आपातकालीन सेवा 112, रेलवे सुरक्षा बल, स्टेशन मास्टर, स्थानीय थाना आपकी सजगता और साहस एक बच्चे का जीवन बदल सकता है तटवाशी समाज न्यास हर वर्ग से सहयोग की अपेक्षा करता है ताकि भारत को बाल व्यापार और मानव तस्करी मुक्त राष्ट्र बनाया जा सके इस अभियान में जीआरपी के एस एच ओ दीप नारायण यादव, जीआरपी सुरक्षा बल तटवाशी समाज न्यास के कार्यकर्ता शफी आलम, वैष्णवी केशरी, नवीन कुमार सहित बड़ी संख्या में कई स्थानीय नागरिक और यात्रियों ने भाग लिया और जागरूकता फैलाने में सक्रिय सहयोग किया।