देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

मोदी मित्र डिजिटल योद्धा – इन्फ्लुएंसर मीट” का भव्य आयोजन भाजपा जहानाबाद द्वारा



जहानाबाद
        भारतीय जनता पार्टी, जहानाबाद के तत्वावधान में आज जिला अतिथि गृह सभागार में “मोदी मित्र डिजिटल योद्धा – इन्फ्लुएंसर मीट” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त, छत्तीसगढ़ सरकार के श्री दीपक मस्के उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में दिल्ली प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया संयोजक श्री रोहित उपाध्याय, प्रदेश सह संयोजक (सोशल मीडिया) श्री शिवा नारायण, श्री विकास रौशन, श्री मनीष कश्यप, पीआरटी प्रभारी श्री शशि शेखर, जिलाध्यक्ष श्री धीरज शर्मा, जिला सोशल मीडिया संयोजक सन्नी कुमार तथा आईटी संयोजक रौशन कुमार शामिल रहे।

अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, शाल एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन रितेश रंजन ने किया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य डिजिटल युग में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं — जैसे 125 यूनिट फ्री बिजली योजना, महिला उद्यमियों को ₹10,000 का आर्थिक सहयोग तथा अन्य विकासपरक पहलों — को जन-जन तक पहुँचाना रहा।

इस अवसर पर जिला महामंत्री अमरेंद्र जी, पूर्व जिला महामंत्री निरंजन कुमार ‘बबलू’, कृष्णा गुप्ता, मंडल अध्यक्ष निरंजन कुमार, राजीव कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष सबल कुमार, सैयद मोहम्मद अली, आभाष सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!