विद्यार्थी परिषद के एस एस कॉलेज ईकाई ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

जहानाबाद
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) एस.एस. कॉलेज इकाई के प्रतिनिधि मंडल ने कॉलेज परिसर में पहुँचकर प्राचार्य को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में मुख्य रूप से कॉलेज में अनुशासन, उपस्थिति और शैक्षणिक वातावरण को और सुदृढ़ बनाने की मांगें शामिल थीं।
प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कॉलेज अध्यक्ष नारायण जी ने किया। ज्ञापन में स्पष्ट रूप से कहा गया कि कॉलेज में संचालित प्रोफेशनल एवं वोकेशनल कोर्सेज़ के सभी छात्रों के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य की जाए।
प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी के पास आई-कार्ड अनिवार्य होना चाहिए। आई-कार्ड होने से कॉलेज में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश रोका जा सकेगा तथा केवल अधिकृत विद्यार्थियों को ही प्रवेश मिलेगा। यह कदम छात्राओं की सुरक्षा, कॉलेज की मर्यादा एवं स्वच्छ शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने में सहायक होगा।
इसके अतिरिक्त, मेन गेट पर नाम दर्ज करने की व्यवस्था से उपस्थिति की निगरानी और सटीक हो जाएगी। साथ ही, आई-कार्ड व्यवस्था से कॉलेज परिसर अधिक सुरक्षित बनेगा और अवांछित गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जा सकेगा।
ज्ञापन सौंपने के अवसर पर अभिषेक, नीरज, रौबिन, अंशु कुमारी, शिवानी एवं कार्तिक राज विशेष रूप से उपस्थित रहे।
