देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

बाल विद्या मंदिर, मंगल नगर बभना, जहानाबाद में “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम अंतर्गत वृक्षारोपण


जहानाबाद
आज बाल विद्या मंदिर, मंगल नगर बभना में SHVR के तहत “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यार्थियों और प्रबंध समिति के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करना था। इस अवसर पर बच्चों ने अपने हाथों से पौधे लगाए और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

प्रधानाचार्या ने  कहा—
“माँ हमारे जीवन की पहली प्रेरणा होती हैं। आज जो पौधे माँ के नाम पर लगाए जा रहे हैं, वे न सिर्फ धरती को हरियाली देंगे बल्कि आने वाली पीढ़ियों को संस्कार और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देंगे।”

वहीं विद्यालय के चेयरमैन अक्षय कुमार अपने संबोधन में कहा—
“‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम सिर्फ वृक्षारोपण अभियान नहीं है, बल्कि यह मातृशक्ति और प्रकृति दोनों के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक है। ऐसे प्रयास समाज और आने वाली पीढ़ियों को एक हरित और स्वच्छ भविष्य की ओर प्रेरित करेंगे।”

विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि इस अभियान को निरंतर जारी रखा जाएगा और प्रत्येक वर्ष वृक्षारोपण को एक परंपरा के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!