देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

स्व0 गोरखनाथ सिंह एवं स्व0छत्रधारी प्रसाद यादव के लिए श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन


जहानाबाद
राष्ट्रीय जनता दल के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रविकांत कुमार के पिता स्वर्गीय गोरखनाथ सिंह एवं बड़े भाई स्वर्गीय छात्रधारी प्रसाद यादव जी की पुण्यतिथि बड़े ही भाव विभोर माहौल में मनाया गया इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें जहानाबाद के सांसद डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद यादव पूर्व मुखिया हरिलाल प्रसाद यादव, असलम बाबा राजद जिला प्रवक्ता डॉ शशि रंजन उर्फ पप्पू यादव, मनोज यादव मुखिया बिहारी यादव रमेश यादव राजद अति पिछड़ा के नेता अवधेश कुमार भीम कुमार, प्रखर वक्ता व नेता सत्येंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में लोगों ने स्वर्गीय गोरखनाथ सिंह एवं स्वर्गीय छात्रधारी प्रसाद यादव जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया एवं उन्हें सदा सुमन अर्पित किया इस मौके पर सांसद सुरेंद्र यादव राजद नेता डॉक्टर रविकांत कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि सचमुच में गोरखनाथ सिंह जी एक यादगार शख्सियत थे लोग उनके पास इंसाफ के लिए आते थे और जो सच है उसे सच कहने की हिम्मत स्वर्गीय गोरखनाथ सिंह जी के पास हमेशा होती थी जिसका प्रतिफल है कि हमेशा उनके देखरेख में गरीब गुरुओं मजदूर किसानों के साथ इंसाफ हुआ वही इस मौके पर राजद नेता डॉक्टर रविकांत कुमार अपने पिता एवं बड़े भाई को याद कर काफी भावुक हुए और कहा कि यह दोनों शख्सियत हमारी जिंदगी में बहुत मायने रखते हैं इन दोनों शख्सियतों को मैं कभी भूल नहीं सकता और जहानाबाद की जनता भी हमेशा याद रखती माहौल काफी भावुक था हर कोई स्वर्गीय गोरखनाथ सिंह एवं स्वर्गीय छात्रधारी प्रसाद यादव जी को याद कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा कर रहे थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!