देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

स्पेशल रोल आब्जर्वर ने जहानाबाद में की समीक्षा बैठक, राजनीतिक दलों से सहयोग का अनुरोध


जहानाबाद
अर्हता तिथि 1 जुलाई 2025 के आधार पर निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2025 के क्रम में आज दिनांक 03 सितम्बर 2025 को भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा नामित मगध प्रमंडल के स्पेशल रोल आब्जर्वर श्री नजमुल होदा (आई.पी.एस.) का आगमन जहानाबाद जिला मुख्यालय में हुआ।

सर्वप्रथम जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पांडेय द्वारा स्पेशल रोल आब्जर्वर का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात् श्री होदा की अध्यक्षता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों तथा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय  राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम से संबंधित  प्रगति की स्थिति, दावा-आपत्ति, निर्वाचक नामावली में प्रविष्टियों के संशोधन/विलोपन एवं नए नाम जोड़ने जैसे विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा एवं समीक्षा की गई।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय द्वारा स्पेशल रोल आब्जर्वर को जिले की निर्वाचन प्रोफ़ाइल से अवगत कराया गया। बताया गया कि जहानाबाद जिले में तीन विधानसभा क्षेत्र (216 जहानाबाद, 217 घोसी तथा 218 मखदुमपुर) अंतर्गत युक्तिकरण (रैशनलाइजेशन) के उपरांत वर्तमान में कुल 1009 मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं। 01 अगस्त 2025 को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची के आलोक में प्राप्त दावों एवं आपत्तियों की स्थिति पर भी चर्चा हुई। साथ ही जेंडर रेशियो सुधारने तथा युवा मतदाताओं के अधिकाधिक नामांकन पर विशेष बल दिया गया।

बैठक में फील्ड निरीक्षण की समीक्षा तथा दस्तावेजीकरण की स्थिति पर भी विमर्श किया गया।
इस अवसर पर 216 जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजीव रंजन सिन्हा, 217 घोसी विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता श्रीमती अमु अमला, 218 मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता श्री अनिल कुमार सिन्हा, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती पूनम कुमारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी श्री राहुल कुमार नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग श्रीमती शिल्पी आनंद,सहायक नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग श्री अमित कुमार जिला अध्यक्ष( आम आदमी पार्टी) श्री शैलेन्द्र कुमार सिन्हा,जिला उपाध्यक्ष, (भारतीय जनता पार्टी) श्री जयप्रकाश केशरी,प्रवक्ता (इण्डियन नेशनल कांग्रेस) प्रो. भूषण कुमार सिंह,तथा उपाध्यक्ष श्री कन्हैया जी जिला अध्यक्ष, जनता दल (यूनाइटेड) श्री दिलीप कुशवाहा,  जिला उपाध्यक्ष  (राष्ट्रीय जनता दल) श्री मृत्युंजय सिंह यादव, जिला महासचिव, जिला अध्यक्ष (राष्ट्रीय लोक जन शक्ति पार्टी) (राम विलास) श्री प्रिंस कुमार, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सिस्ट लेनिनिस्ट लिबरेशन के मोहम्मद हसनैन , जिला अध्यक्ष ( राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी) श्री अशोक पासवान , जिला सचिव कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सिस्ट श्री जगदीश प्रसाद उपस्थित थे। सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

बैठक के अंत में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा जिला प्रशासन की ओर से स्पेशल रोल आब्जर्वर का आभार व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस विशेष गहन पुनरीक्षण के कारण निर्वाचन कार्य में और अधिक पारदर्शिता एवं मजबूती आई है।
साथ ही, स्पेशल रोल आब्जर्वर द्वारा सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से स्वस्थ एवं स्वच्छ निर्वाचक सूची हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!