विद्यार्थी परिषद के द्वारा एस एस कालेज में मनाया गया नेताजी कि जयन्ती

जहानाबाद
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जहानाबाद के एसएस कॉलेज इकाई द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर एक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नेताजी के जीवन और उनके राष्ट्रप्रेम को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम का नेतृत्व कॉलेज अध्यक्ष अंगद जी ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके हुई। इसके बाद उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने नेताजी के जीवन पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निवर्तमान प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. कृष्णनंद और अभाविप के प्रांत उपाध्यक्ष प्रो. डॉ. विनोद कुमार रॉय उपस्थित थे। दोनों ही वक्ताओं ने नेताजी के अद्वितीय नेतृत्व, उनकी संघर्षशीलता और उनके द्वारा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में कॉलेज अध्यक्ष अंगद जी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को प्रेरणा देने के साथ-साथ हमारी संस्कृति और इतिहास को सहेजने का कार्य करते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि नेताजी के बलिदान और उनके विचारों को आत्मसात कर हम एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर सकते है।
कार्यक्रम में डॉ सुनील कुमार , डॉ कमल कुमार , कॉलेज उपाध्यक्ष प्रिंस कुमार , कॉलेज मंत्री आदित्य राज गुप्ता , सोहित कुमार ,रोहित कुमार , जय प्रकाश एवं आदि कार्यकर्तओं उपस्थित रहे ।