नारी शक्ति (महिलाओ) को समर्पित शानदार डांडिया नाइट का आयोजन किया गया







जहानाबाद
शहर के ताज होटल में गरबा और डांडिया की धुनो पर शहर की विभिन्न क्षेत्रों से आई सैंकड़ो महिलाओं ने खूब धूम मचाया।पावन नवरात्रि के रंगों में शराबोर महिलाओं के द्वारा रंग बिरंगे परिधानों में सुसज्जित गरबा नृत्य की सराहनीय प्रस्तुति दी गई।इस अवसर पर देवी दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं का विधिवत कन्या पूजन भी किया गया।आयोजक मंडल के द्वारा कन्याओं को लाल चुनरी एवं श्रृंगार सामग्री देकर उनका समंत्रक पूजन संपन्न किया गया।
देर शाम तक चले इस कार्यक्रम का नेतृत्व शब्दाक्षर जिला अध्यक्ष सावित्री सुमन एवं संयोजन कीर्ति कुमारी ने किया ।आकर्षक सजावट पारंपरिक माहौल और झिलमिल रोशनी ने पूरे आयोजन को भव्य बना दिया। कार्यक्रम में सैकड़ो प्रतिभागियों ने रंग बिरंगे परिधान और पारंपरिक आभूषणों के साथ तस्वीरें खिंचवाकर इस उत्सव को अविस्मरणीय बना दिया।मौके पर समाज सेवी श्रीमती इंदू कश्यप ने दीप प्रज्वलित कर अपने उद्बोधन में कहा कि यह आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है बल्कि सामुदायिक स्वास्थ्य और एकता का संदेश भी देता है।समाज में इस तरह के आयोजन महिला सशक्तिकरण को और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। अतः समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम होते रहना चाहिए जिससे लोग जागरूक भी हों और उनका मनोबल भी बढ़े। अपने वक्तव्य में कार्यक्रम आयोजक सावित्री सुमन जी का हौसला अफजाई करते हुये मुख्य अतिथि इंदू जी ने इनके द्वारा नारी सशक्तिकरण के लिये विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यों के निरंतरता की सराहना की।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से
रश्मि केशरी, किरण जी, अनीता पांडेय, सुनीता जी, ब्यूटी कुमारी, बबिता जी, मुन्नी चंद्रवंशी, इंदू बहन , गीता , शशि जी एवं सैकड़ों महिलाओं का अतुलनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में आयोजक सावित्री सुमन ने अपने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये उनके सुख एवं समृद्धि की कामना की।
शब्दाक्षर के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रविप्रताप प्रताप सिंह ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कृष्णपाल सिंह एवं बिहार प्रदेशाध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार मिश्र पद्मनाभ ने जहानाबाद जिलाध्यक्ष एवं जिला समिति के सभी सदस्यों को इनके सराहनीय एवं सफल आयोजन हेतु दूरभाष से बधाई संदेश प्रेषित किया।