देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

जिलाधिकारी ने की विधानसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा,सभी कोषांगों को  प्रभावी क्रियान्वयन हेतु किया गया निर्देशित


जहानाबाद
आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन–2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने की तैयारियों की समीक्षा हेतु आज समाहरणालय स्थित  सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी–सह–जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय ने की।

बैठक में सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी एवं वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिला पदाधिकारी  ने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्यों को पूरी गंभीरता और पूर्व निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप निष्पादित किया जाए तथा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित हो।

उन्होंने कहा कि ईवीएम, कार्मिक, पोस्टल बैलेट, वाहन, नामांकन, मीडिया, व्यय अनुश्रवण एवं स्वीप कोषांग अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील हैं, इसलिए इनके संचालन में विशेष सावधानी और सतर्कता बरती जाए। साथ ही सभी कोषांग आपसी समन्वय बनाकर काम करें ताकि चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया व्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हो।



जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के निर्देशानुसार जिले में 26 अलग-अलग कोषांग बनाए गए हैं। इनमें कार्मिक प्रबंधन, प्रशिक्षण, वाहन, सामग्री, कानून-व्यवस्था, नाम निर्देशन, आदर्श आचार संहिता, आईटी एवं संचार, साइबर सुरक्षा, स्वीप, ईवीएम/वीवीपैट, मीडिया और सोशल मीडिया, व्यय अनुश्रवण, पोस्टल बैलेट, शिकायत निवारण एवं वोटर हेल्पलाइन, ऑब्जर्वर प्रबंधन, वेबकास्टिंग एवं वीडियोग्राफी, बज्रगृह, केंद्रीय बल, पीडब्ल्यूडी मतदाता सुविधा, कार्मिक कल्याण, एकल खिड़की, डीईएमपी एवं एएमएफ आदि शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!