देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया डिस्पैच सेंटर, संवेदनशील एवं मतदान केंद्रों का निरीक्षण



जहानाबाद
      217 घोषी विधानसभा क्षेत्र में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनीत कुमार द्वारा विभिन्न निर्वाचन तैयारियों  के मद्देनजर निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी श्रीमती अमु अमला एवं सहायक निर्वाचक पदाधिकारी श्रीमती सरिता कुमारी उपस्थित रहीं।

सर्व प्रथम जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने 217 घोसी विधानसभा क्षेत्र के डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया। उच्च विद्यालय घोसी  डिस्पैच सेंटर में पेयजल की उपलब्धता, साफ सफाई,शौचालय की स्वच्छता, विद्युत कनेक्शन तथा भवन की मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए।

10+2 उच्च विद्यालय, लखाबर,  में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सी. ए. पी. एफ. कैम्प बनाने हेतु तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान स्नानागार की व्यवस्था, सभी कमरों की साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, शौचालय की स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाओं को सुचारू और पूर्ण रूप से सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।


निरीक्षण के साथ ही मतदान केंद्र संख्या 167  स्थित किसान भवन में मतदाताओं के लिए संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस संवाद में जिला पदाधिकारी ने विशेषकर  महिलाओं की मतदान में भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा—
“लोकतंत्र का यह महापर्व तभी सफल होगा जब महिलाएं अपने मताधिकार का सही प्रयोग करें। सभी महिला मतदाता मतदान के दिन अवश्य मतदान करें और अन्य को भी प्रोत्साहित करें।”
पुलिस अधीक्षक श्री विनीत कुमार ने उपस्थित मतदाताओं को बताया—
“मतदान एक ऐसा अधिकार है जो सबको समान अवसर प्रदान करता है। इसे सही ढंग से प्रयोग करना हमारी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें और जिले के मतदान प्रतिशत को बढ़ाने में सहयोग दें।”

कार्यक्रम के दौरान जिला स्वीप नोडल पदाधिकारी तथा जिला स्वीप आइकॉन श्री अमित कुमार और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। उपस्थित मतदाताओं ने मतदाता शपथ ली कि वे हर हाल में मतदान करेंगे और लोकतंत्र में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

अंत में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संवेदनशील एवं कम मतदान वाले बूथों का निरीक्षण किया गया।  मतदान केंद्रों पर आकर्षक रंगोलियाँ एवं जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं, ताकि अधिक से अधिक मतदाता प्रेरित होकर मतदान में भागीदारी सुनिश्चित कर सके।

” अपना वोट , जहानाबाद को नई सोच”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!