देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

जहानाबाद के सीजीएम के आवासीय परिसर में किया गया वृक्षारोपण


जहानाबाद
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ जहानाबाद के द्वारा लगातार 225वें रविवासरीय साप्ताहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन जहानाबाद सी.जे.एम क्वार्टर में किया गया। इस पावन अवसर पर जहानाबाद के सी.जे.एम.कौशलेन्द्र कुमार शुक्ला एवं उनकी धर्म पत्नी पूजा शुक्ला उपस्थित थीं।मौके पर उपस्थित सी.जे.एम. ने वृक्षों का महत्व बतलाते हुए कहा कि विष्णु-स्मृति में वृक्षों का वर्णन इस प्रकार किया गया है।वृक्षारोपतितुर्वृक्षाः परलोके पुत्रा भवन्ति।अर्थात्—जो मनुष्य वृक्ष लगाता है, वे वृक्ष परलोक में उसके पुत्र बनकर जन्म लेते हैं। वृक्षों का दान देने वाला उसके फूलों से देवताओं को प्रसन्न करता है। फलों द्वारा अतिथियों को सन्तुष्ट करता है और भीषण गर्मी एवं वर्षा में छाया द्वारा पथिकों को सुख देता है फल तथा जल द्वारा पितरों को प्रसन्न करता है।
        इस पावन अवसर पर रंगेश कुमार, बचन देव कुमार,कौशल कुमार, शिशुपाल सिंह, भारती जी,आशुतोष कुमार, रामसुमिरन शर्मा, श्रीराम शर्मा एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!