जहानाबाद जदयू जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, विधानसभा सम्मेलन की सफलता को लेकर बनी रणनीति

*प्रेस विज्ञप्ति*
*06/09/2025*
आगामी 10 सितम्बर को एनडीए का विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन जहानाबाद में आयोजित होने जा रहा है। इस सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल बनाने के उद्देश्य से आज जदयू जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष श्री दिलीप कुशवाहा ने की जबकि संचालन प्रखंड अध्यक्ष श्री रणधीर पटेल ने किया।
बैठक में जिला संगठन प्रभारी प्रभात रंजन दीपक, विधानसभा प्रभारी रवींद्र पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश चंद्रवंशी, जदयू नेता निरंजन केशव प्रिंस,संजय सिंह,निरंजन आंबेडकर,अरमान अहमद समेत सभी पंचायत अध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।आगामी 10 सितंबर को जहानाबाद विधानसभा के बैठक में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा,बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद,बिहार सरकार के मंत्री लेसी सिंह, जनक राम,लोजपा(आर) प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, रालोम से अनंत कुमार गुप्ता,हम सेकुलर से श्याम सुंदर शरण शामिल होंगे।
बैठक का मुख्य एजेंडा 10 सितम्बर को होने वाले विधानसभा सम्मेलन की तैयारी, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करना और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाना रहा। पंचायत अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्र की स्थिति, स्थानीय कार्यकर्ताओं की भागीदारी और सम्मेलन में अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
जदयू जिलाध्यक्ष श्री दिलीप कुशवाहा ने कहा कि यह सम्मेलन जिले में संगठन की मजबूती का प्रमाण बनेगा। उन्होंने कहा
सम्मेलन में हमारी ताकत और एकजुटता दिखेगी। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं, और उनकी भागीदारी से जदयू जहानाबाद में पहले से अधिक मजबूत होकर उभरेगा।
जिला संगठन प्रभारी प्रभात रंजन का बयान
श्री प्रभात रंजन दीपक ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास और सामाजिक न्याय की राह पर है। उन्होंने कहा यह सम्मेलन केवल संगठन का कार्यक्रम नहीं बल्कि हमारी वैचारिक प्रतिबद्धता का प्रदर्शन है। हर पंचायत से कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
जदयू नेता निरंजन केशव प्रिंस का बयान
जदयू युवा नेता निरंजन केशव प्रिंस ने कहा युवा वर्ग में नीतीश कुमार के नेतृत्व और सुशासन पर गहरा विश्वास है। आने वाला सम्मेलन यह साबित करेगा कि युवा कार्यकर्ता पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं,यह सम्मेलन केवल कार्यकर्ताओं का जुटान नहीं, बल्कि यह हमारे राजनीतिक संकल्प का प्रदर्शन होगा। जहानाबाद से एक मजबूत संदेश पूरे प्रदेश को मिलेगा।
श्री रवींद्र पटेल ने कहा सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का जोश और जनता का विश्वास जदयू को नई ऊर्जा देगा। हमें सुनिश्चित करना है कि हर बूथ से अधिकतम संख्या में कार्यकर्ता पहुंचें।
पूर्व जिलाध्यक्ष श्री जय प्रकाश चंद्रवंशी ने कहा पार्टी की मजबूती में हर स्तर पर एकजुटता जरूरी है। यह सम्मेलन कार्यकर्ताओं को नए उत्साह और दिशा देने का कार्य करेगा।
बैठक में उपस्थित सभी पंचायत अध्यक्षों ने सम्मेलन की सफलता के लिए पूर्ण समर्पण और सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं और आमजन को सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
इस बैठक में डॉ निरंजन अम्बेडकर,संजय कुमार सिंह,जिला उपाध्यक्ष राजू पटेल,नरेश कुशवाहा, हरेराम शर्मा, अरमान अहमद,बैजनाथ शर्मा, प्रमिला कुशवाहा,शकील अहमद,विंदेश्वर प्रसाद, धनंजय कुमार दास,राजू निषाद,गणेश निषाद,मुरारी यादव,जिला प्रवक्ता रजनीश कुमार बिक्कू,शंकर देव वर्मा,अवधेश कुमार सिंह,अश्विनी शर्मा (नगर अध्यक्ष),सहित जिला कार्यकारणी के सभी पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*दिलीप कुशवाहा*
*जदयू जिलाध्यक्ष*
*जहानाबाद*

