स्थानीय विधायक से उनके कार्यकाल के हिसाब देने को लेकर जहानाबाद बुद्धिजीवी मंच की ओर से किया गया कार्यक्रम

शकूराबाद(जहानाबाद)
जहानाबाद विधानसभा के रतनी प्रखंड के शकुराबाद एक निजी हॉल मे जहानाबाद बुद्धिजीवी मंच की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता राजद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रो कामेश्वर प्रसाद यादव ने की जिसमें ग्रामीण इलाके से आए हुए जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के लगभग हजारो की संख्या में लोगों ने भाग लिया इस कार्यक्रम में वर्तमान में हो रहे मतदाता गहन पूर्ण निरीक्षण पर चर्चा एवं जहानाबाद के विधायक हिसाब दो।जहानाबाद को बचाना है तो सुदय को हटाना है मुद्दों के साथ शुरू हुआ देखते-देखते हजारों की तादाद में भीड़ इस निजी हॉल में एक ही नारा गूंज रहा था जहानाबाद को बचाना है तो सुदय को हटाना है i इस कार्यक्रम में ग्रामीण जनता ने मंच पर अपने-अपने गांव क्षेत्र के समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि 7 साल से जहानाबाद के माननीय विधायक जी को जनता के समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है।
मंच से बोलते हुए वक्ताओं ने कहा कि विधायक जी हिसाब दे , का मतलब यह नहीं कि उनके फंड की राशि का हिसाब हम लोग मांग रहे हैं बल्कि हम यह कहना चाहते हैं कि 7 साल में उन्होंने विधानसभा में जहानाबाद के किसानों के लिए क्या मांग रखी, जहानाबाद के लोगों के स्वास्थ्य ,शिक्षा, बेरोजगारी के लिए क्या सवाल विधानसभा में किया यह हम जानना चाहते है ।इस कार्यक्रम में उपस्थित हुये संजय जी गजेंद्र जी मीरा यादव सिंटू बाबा विक्की कुमार नीरज यादव सुरेंद्र जी संजीत कुमार अरविन्द कुमार मुन्ना प्रमुख रूप से थे ।

