देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के नए अवसर — जहानाबाद में एक दिवसीय नियोजन सह मार्गदर्शन शिविर सम्पन्न


जहानाबाद


जिला नियोजनालय, जहानाबाद के तत्वावधान में दिव्यांग जनों के लिए नियोजन सहायता कार्यक्रम अंतर्गत एक दिवसीय नियोजन सह मार्गदर्शन शिविर का आयोजन बुनियाद केन्द्र, जहानाबाद में किया गया।

जिला नियोजन पदाधिकारी सुश्री आकृति कुमारी ने बताया कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार द्वारा दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु इस शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में कुल 19 बायोडाटा प्राप्त हुए। यूथ4 जॉब्स फाउंडेशन एलटीडी के नियोजकों द्वारा 5 रिक्तियां प्रस्तुत की गईं, जिनमें से साक्षात्कार उपरांत 5 दिव्यांगजन चयनित हुए। कंपनी प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी उपलब्ध रिक्तियों की सूचना नियोजनालय को दी जाएगी, ताकि शेष पात्र अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान किया जा सके।

कार्यक्रम में एनसीएस फॉर डिफरेंटली एबल्ड, पटना, जीविका कार्यालय, पीएनबी आर-सेटी, समाज कल्याण विभाग तथा दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इन संस्थानों के प्रतिनिधियों ने दिव्यांगजनों के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

नियोजन पदाधिकारी ने उपस्थित अभ्यर्थियों को जिला नियोजनालय, जहानाबाद द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, टूल किट एवं स्टडी किट योजना में आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी और अधिक से अधिक लाभ उठाने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही उन्होंने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, कौशल प्रशिक्षण तथा कुशल युवा कार्यक्रम के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर नियोजन पदाधिकारी सुश्री आकृति कुमारी के साथ निम्नर्गीय लिपिक श्रीमती आरती देवी, जिला कौशल प्रबंधक श्री संतोष कुमार एवं विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!