देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

बाढ़ से हुई क्षति की भरपाई  करें सरकार,  डॉ ० जगदीश शर्मा

 

घोसी (जहानाबाद)
        फल्गु नदी में आई अप्रत्याशित पानी से जहानाबाद जिले के घोसी, और मोदनगंज प्रखंड के सैंकड़ों गांव बाढ़ के पानी में समाहित हो गया है, जहां फल्गु नदी के तटबंधो सहित रोड, पुल , पुलिया सहित किसान मजदूरों के फ़सल को भारी नुक्सान हुआ है, जहां घोसी प्रखंड के अंतर्गत शाहपुर पंचायत,भारथु, एवं नगर पंचायत घोषी के अंतर्गत श्रीपुर, शेखपुरा,गोड़सर,डमौआ, ठाकुर स्थान वहीं मोदनगंज प्रखंड के अंतर्गत बंधुगंज ,नइमा , जयंतीपुर,कुरूआ, ओकरी, देवरा सहित कई गांवों के कुल हजारों एकड़ भूमि पर बाढ़ की स्थिति बरकरार है, इस दौरान पुर्व सांसद डॉ, जगदीश शर्मा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया जहां फल्गु नदी के टुटे तटबंधों और किसान मजदूरो के हुए फसल नुकसान की भरपाई के लिए गहरा दुःख व्यक्त ,किया है,इस अवसर पर उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत को उन्होंने पत्र लिखकर प्रभावित पंचायतों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित कर मुआवजा दिलाने की मांग की है, उन्होंने कहा है कि बाढ़ से हुई क्षति को बिना देखे उसका आकलन नहीं किया जा सकता, वहीं 16 जुलाई को आई बाढ़ ने कई गांव की फसल वहीं किसानों के मछली पालन व्यवसाय को भी भारी नुक्सान हुआ था। जिसकी कई गांवों की सूची के साथ पुर्व विधायक राहुल शर्मा ने मुख्यमंत्री सचिवालय, एवं जिला पदाधिकारी जहानाबाद से मिलकर आवेदन पत्र दिया था, प्ररंतु एक भी कर्मचारी ने स्थल का निरीक्षण नहीं किया था ।
       डॉ शर्मा ने कहा कि  मैं क्षेत्र की समस्या के सामाधान के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहता हूं, वहीं 23 अगस्त के बाद रात्रि में पुनः उससे भी भयंकर बाढ़ आई हुई है जहां भारी मात्रा में फ़सल, मछली पालन,पुल पुलिया, रोड व फल्गु नदी के तटबंधो को नुक़सान हुआ है, लोगों के घरों में पानी घुस गया है, और उनके सामने खाने पिने की सामग्री बाढ़ में नुकसान हो गई है, इस दौरान उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजा देने की बात कही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!