देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़
युवा ईकाई प्रज्ञा प्रकोष्ठ ने बराबर थाना परिसर में किया वृक्षारोपण

मखदुमपुर (जहानाबाद)
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ जहानाबाद के द्वारा लगातार 217वें रविवासरीय साप्ताहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन बराबर थाना परिसर में किया गया।आज 25 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। गायत्री परिवार के वरिष्ठ सदस्य देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि पेड़ हमारे लिए प्रकृति के उदार उपहार की तरह हैं।
गायत्री परिवार के द्वारा चलाया जा रहा नियमित वृक्षारोपण कार्यक्रम तब तक चलता रहेगा जब तक की जिला हरा-भरा न बन जाये।
इस पावन अवसर पर रंगेश कुमार, कौशल कुमार, श्यामनारायण कुमार,शिशुपाल सिंह, धर्मेंद्र कुमार,देवेन्द्र शर्मा, विजय कुमार,भारती जी,मनोज मिश्रा एवं बराबर थाना के ए.एस.आई.सोनू कुमार एवं कई पुलिसकर्मी भी उपस्थित थे।
