देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

श्रावण की तृतीय सोमवारी हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया बाबा सिद्धनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण

**

जहानाबाद
श्रावण मास की तृतीय सोमवारी के अवसर पर बराबर पहाड़ी स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में संभावित विशाल श्रद्धालु भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनीत कुमार ने देर रात्रि मंदिर परिसर एवं आस-पास के मार्गों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य प्रशासनिक तैयारियों की गहन समीक्षा करना एवं यह सुनिश्चित करना था कि सभी आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध हों, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी महोदया ने साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, रौशनी की व्यवस्था, शौचालयों की स्थिति तथा बैरिकेडिंग की स्थिति की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की भीड़ को सुव्यवस्थित तरीके से मंदिर परिसर तक पहुँचाने हेतु पर्याप्त संख्या में  प्रतिनियुक्त वालंटियर्स, पुलिस बल एवं दंडाधिकारी अपने दायित्वों का पूर्ण रूप से निर्वहन करें ।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विधि-व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था एवं CCTV निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की गई तथा सभी पुलिस पदाधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की उपस्थिति भी चेक की गई। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैनात मेडिकल टीम की उपलब्धता, एंबुलेंस सेवा एवं प्राथमिक उपचार केंद्र की व्यवस्था की भी जांच की गई।

जिलाधिकारी महोदया की यह रात्रिकालीन निरीक्षण यात्रा दर्शाती है कि जिला प्रशासन श्रद्धालुओं की आस्था एवं सुविधा को लेकर अत्यंत गंभीर एवं संवेदनशील है। उनके नेतृत्व में प्रशासनिक तंत्र दिन-रात सक्रिय है ताकि बाबा सिद्धनाथ मंदिर में जलाभिषेक हेतु आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं श्रद्धामय वातावरण उपलब्ध हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!