पंचायत उप निर्वाचन, 2025 की मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न

जहानाबाद
पंचायत उप निर्वाचन 2025 के अंतर्गत प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या-04, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायत किनारी तथा प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या-10, ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत मुठेर की मतगणना शांतिपूर्वक एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न हो गई।
ग्राम पंचायत किनारी के पंचायत समिति सदस्य पद हेतु दो अभ्यर्थी – श्रीमती पिंकी कुमारी एवं श्रीमती मालती देवी – चुनाव मैदान में थीं। मतगणना में पिंकी कुमारी को 1658 मत, जबकि मालती देवी को 1602 मत प्राप्त हुए। कुल 56 मतों से अधिक मत प्राप्त कर श्रीमती पिंकी कुमारी को निर्वाचित घोषित किया गया।
वहीं, ग्राम पंचायत मुठेर के ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए तीन अभ्यर्थी –श्री पवन कुमार, श्रीसंजय कुमार, एवं श्री सुरजीत कुमार – चुनाव मैदान में थे। मतगणना में श्री पवन कुमार को 82 मत, श्री संजय कुमार को 112 मत एवं श्री सुरजीत कुमार को 119 मत प्राप्त हुए। सुरजीत कुमार को 7 मतों से विजयी घोषित किया गया।
पूरी मतगणना प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश एवं जिला पदाधिकारी के कुशल निर्देशन में शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई।
इस अवसर पर निर्वाची पदाधिकारी श्री अनिल मिस्त्री, सहायक निर्वाची पदाधिकारी श्री नीरज कुमार, प्रेक्षक श्री राजेश राय, कार्यपालक अभियंता, लघु जल संसाधन, गया; श्री दिवाकर कुमार सिंह, जिला सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी पदाधिकारी; तथा श्री कृष्ण कुमार सहनी, सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधन nic, जहानाबाद उपस्थित रहे।
