भाजपा जहानाबाद के विभिन्न मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा, संगठन को मिलेगा नया आयाम

जहानाबाद
भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के माननीय प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री भीकूभाई दलसानिया के मार्गदर्शन तथा प्रदेश महामंत्री श्री राजेश वर्मा के निर्देशानुसार, भाजपा जहानाबाद जिला इकाई के विभिन्न मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष धीरज कुमार के द्वारा की गई है।
घोषित पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है:
भाजपा युवा मोर्चा – श्री गौरव कुमार,भाजपा किसान मोर्चा – श्री विनोद कुमार,भाजपा महिला मोर्चा – श्रीमती पूनम कुमारी,भाजपा पिछड़ा मोर्चा – श्री नकुल ठाकुर, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा – श्री शंभू पासवान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा – श्री मो. अंतफ रफी
इन नियुक्तियों पर भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए संगठन को सशक्त करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि नव नियुक्त मोर्चा अध्यक्षों के नेतृत्व में जहानाबाद जिला संगठन और अधिक गतिशील, प्रभावी तथा जनसमर्थन से जुड़ा हुआ कार्य करेगा। यह टीम आगामी चुनावों एवं जनसंपर्क अभियानों में पार्टी की विचारधारा एवं नीति को आमजन तक पहुँचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से—
जिला उपाध्यक्ष: श्री सर्वेश वर्मा, श्री कृष्ण मुरारी गुड्डू, श्री कृष्णकांत कुमार, श्री जयप्रकाश केसरी, श्री कृष्णा गुप्ता, श्री नागेंद्र मेहता, श्री मुन्नी चंद्रवंशी, श्रीमती अनपूर्णा भास्कर,जिला महामंत्री: श्री अमरेंद्र कुमार, श्री अनिल ठाकुर, श्री शुभम राज,जिला मंत्री: श्री रवि शेखर, श्री गणेश चौधरी, श्री मनोज पासवान,श्रीमती सुनीता दुबे, श्री महेंद्र कुमार, श्री ब्रजेश कुमार, श्रीमती सुनीता कुमारी, श्री शंकर चौहान, श्री विनोद पाठक आदि शामिल रहे।
सभी ने एक स्वर में कहा कि “संगठन ही शक्ति है” के मंत्र को आत्मसात करते हुए यह टीम जहानाबाद में संगठन के विस्तार और मजबूती में निर्णायक भूमिका निभाएगी।