उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मगध प्रमंडल गया जी द्वारा एफएलसी कार्यों का निरीक्षण


जहानाबाद
आज मगध प्रमंडल, गया जी के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजीव रंजन कुमार द्वारा जहानाबाद जिला निर्वाचन कार्यालय के ईवीएम वेयरहाउस में चल रहे फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) कार्यों का निरीक्षण किया गया।
ज्ञात हो कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले में FLC कार्य निर्धारित समय-सारणी के अनुसार प्रशिक्षित इंजीनियरों की उपस्थिति में पारदर्शिता एवं मानकों का पूर्ण पालन करते हुए किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान श्री कुमार ने ईवीएम एवं वीवीपैट की जांच की पूरी प्रक्रिया की बारीकी से समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए।
एफएलसी कार्यों के लिए एफ एल सी पर्यवेक्षक सह अपर समाहर्ता विभागीय जांच श्री विनय कुमार सिंह को समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है।
निरीक्षण के क्रम में उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा एफएलसी कार्यों की पारदर्शिता, सुरक्षा व्यवस्था एवं सभी प्रक्रियाओं के ईसीआई प्रोटोकॉल के अनुसार क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त किया गया। साथ ही उन्होंने मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित प्रक्रिया सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

