पुलिया बाबा के नाम से जानने वाले पूर्व विधायक सत्यदेव कुशवाहा का पार्थिव शरीर, पहुँचा कुर्था


विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
रिपोर्ट, संजय सोनार
कुर्था, कुर्था विधानसभा के पूर्व विधायक सत्यदेव सिंह कुशवाहा का पार्थिब शरीर गुरुवार को जैसे ही कुर्था प्रखंड मुख्यालय में पहुंचा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी इस मौके पर जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता इंजीनियर अजय कुशवाहा ने कहा कि सत्यदेव कुशवाहा बड़े ही नेता दिल इंसान थे उन्होंने अपने कार्यकाल में कुर्था विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई है उन्होंने अपने कार्यकाल में संविधान सभा क्षेत्र के कुर्था करपी बंसी प्रखंड के दर्जनों गांव जहां नदी किनारे निवास करती थी वैसे लोगों के लिए फूल का निर्माण कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया भले ही आज सत्यदेव सिंह कुशवाहा हम लोगों के बीच नहीं है लेकिन वह जब तक धरती रहेगी तब तक वह अमर रहेंगे क्योंकि उनके किए गए कार्य उनकी अमर गाथा लिख रही है इस मौके पर रालोमो प्रदेश सचिव पप्पू वर्मा जदयू नेता जितेंद्र कुशवाहा जदयू जिला प्रवक्ता चाँद मलिक ने कहा कि सत्यदेव कुशवाहा ने अपने विगत 10 वर्षों के कार्यकाल में कुर्था विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई इबादत लिख दी थी आजादी के बाद किसी भी राजनीतिक दल के नेता ऐसा नहीं हुए जिन्होंने कुर्था विधानसभा में 10 वर्षों तक प्रतिनिधित्व करते हुए कुर्था विधानसभा का कायाकल्प किया हो वही पप्पू वर्मा ने कहा कि सत्यदेव कुशवाहा का निधन मानो पार्टी व कुर्था विधानसभा के लोगों के लिए एक अपूरणीय क्षति है जिसे निकट भविष्य में पूरा नहीं किया जा सकता है।