देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान से काश्मीर हमारा अभिन्न हिस्सा = अनिल ठाकुर



आज दिनाँक 23 जून 2025 को भारतीय जनता पार्टी पुरातन नाम भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 72 बलिदान दिवस जिला भाजपा कार्यालय बभना में आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि किया एवं पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहें  गगनभेदी नारे लगाकर उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि धारा 370 हटाने, एक देश, एक निशान, एक विधान के मुद्दे पर नेहरू मंत्रिमंडल से त्यागपत्र देकर काश्मीर लालचौक पर तिरंगा फहराने के दौरान गिरफ्तार किया गया, रहस्मयी परिस्थिति में उनका 23 जून 1953 को मौत हो गई। यह बलिदान सम्पूर्ण भारतवासियों के लिए दुःखद रहा, जब उसने स्वतंत्र भारत में देश के ही अभिन्न अंग काश्मीर को सम्पूर्ण राज्य की दर्जा एवं वहाँ भी भारत वर्ष का कानून एवं झंडा के उपयोग के लिए उत्कृष्ट राजनेता, शिक्षाविद, वकील पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी को खो दिया। आज सम्पूर्ण समाज उनके अतुलनीय एवं स्वप्नदर्शी सोंच के लिए ऋणी है कि उनके दूरदृष्टि एवं बलिदान से आज काश्मीर से धारा 370 समाप्त हो गया, उसके फलस्वरुप भारत वर्ष की सीमाएँ अक्षुन्न एवं सुरक्षित है। समाज सदैव उनका ऋणी रहेगा। इस अवसर पर रामसुभग शर्मा,जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश केसरी, कृष्णा गुप्ता, अन्नपूर्णा भास्कर,सर्वेश वर्मा, महामंत्री अनिल ठाकुर, अमरेंद्र कुमार, मंत्री रवि शेखर, सह कोषाध्यक्ष कृष्ण मुरारी प्रजापति,विनोद पाठक, अशोक शर्मा मण्डल अध्यक्ष निरंजन कुमार,कौशलेन्द्र पाण्डेय, रवि रंजन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!