देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना एवं जल-जीवन-हरियाली अभियान के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षात्मक बैठक



जहानाबाद
जहानाबाद जिले में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना एवं जल-जीवन-हरियाली अभियान के क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय द्वारा की गई। इस अवसर पर संबंधित विभागों के पदाधिकारी, अभियंता एवं फील्ड स्तरीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ ही आगे की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को लेकर विशेष निर्देश जारी किए गए। यह देखा गया कि योजना का लाभ अधिकतम योग्य छात्रों तक पहुँचे, इसके लिए विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के माध्यम से इनरोलमेंट की प्रक्रिया को सशक्त बनाया जाना आवश्यक है। इस क्रम में सेविका-सहायिका, जीविका दीदी एवं आशा कार्यकर्ताओं को भी सामुदायिक स्तर पर छात्रों को प्रोत्साहित करने में सहभागी बनाया गया है। प्रबंधक, डीआरसीसी को छात्र आवेदनों की त्वरित जांच एवं समयबद्ध इनरोलमेंट सुनिश्चित करने को कहा गया।

इसी क्रम में, डॉ. अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की स्थिति की समीक्षा की गई एवं डाटा अपडेट करने की प्रक्रिया को गति देने के निर्देश भी दिए गए।

*जल-जीवन-हरियाली अभियान:*
जिला पदाधिकारी ने सार्वजनिक कुओं के जीर्णोद्धार, स्कूलों एवं सरकारी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, वृक्षारोपण, नेचुरल फार्मिंग, ड्रिप इरिगेशन एवं सौर ऊर्जा इकाइयों की स्थापना से संबंधित कार्यों की स्थिति की भी समीक्षा की।

अभियान के अंतर्गत जिले में तालाब, आहर, पईन, सार्वजनिक कुओं के जीर्णोद्धार तथा चापाकलों के समीप सोख्ता निर्माण जैसे कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति देखी गई है।




विभिन्न विभागों के माध्यम से क्रियान्वित योजनाओं के आंकड़ों से यह स्पष्ट होता है कि जल संरक्षण के पारंपरिक संसाधनों को सहेजने के साथ ही नई तकनीकों का भी प्रयोग किया जा रहा है।


सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि पूर्ण की गई गतिविधियों की अद्यतन प्रविष्टि जल जीवन हरियाली पोर्टल पर 20 जून तक कर ली जाए। इससे निगरानी व्यवस्था पारदर्शी बनेगी और आगे की योजना-निर्माण में सहूलियत होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!