देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

गृहरक्षक स्वच्छ नामांकन के चौथे दिन 325 अभ्यर्थी सफल



जहानाबाद
गृहरक्षक (Home Guard) के स्वच्छ एवं पारदर्शी नामांकन की प्रक्रिया के अंतर्गत आज दिनांक 24 जून, 2025 को शारीरिक दक्षता की जाँच परीक्षा आयोजित की गई। कुल 1400 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र निर्गत किए गए थे, जिनमें से 981 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए।

शारीरिक दक्षता परीक्षण की प्रथम चरण की 1600 मीटर दौड़ में 369 अभ्यर्थी सफल हुए। तत्पश्चात इन सभी अभ्यर्थियों की ऊँचाई एवं सीना माप की गई, जिसमें 38 अभ्यर्थी निर्धारित मानकों को पूर्ण नहीं कर सके और असफल घोषित किए गए।

शेष 331 अभ्यर्थियों ने अगली चरण की ऊँची कूद, लंबी कूद एवं गोला फेंक जैसी शारीरिक गतिविधियों में भाग लिया। अंतिम चरण में चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान 06 अभ्यर्थी अनफिट/असफल पाए गए, जबकि 325 अभ्यर्थी चिकित्सकीय रूप से फिट पाए गए और दैनिक रूप से सफल घोषित किए गए।

आज के दिन अपीलीय कोषांग में कुल 03 अपीलें दायर की गईं, जिन्हें मौके पर ही निष्पादित कर दिया गया।

गृह रक्षक नामांकन प्रक्रिया जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनीत कुमार के नेतृत्व में पूरी पारदर्शिता एवं कदाचार-मुक्त तरीके से सम्पन्न कराई जा रही है। सम्पूर्ण प्रक्रिया वरीय पदाधिकारियों की निगरानी में की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!