देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

अरवल की बेटी अपर्णा कुमारी ने नीट परीक्षा में पाई शानदार सफलता, गांव में खुशी की लहर


कलेर अरवल

जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहसा गांव की होनहार बेटी अपर्णा कुमारी ने नीट परीक्षा 2025 में शानदार प्रदर्शन कर पूरे जिले व गांव का नाम गौरवान्वित किया है। अपर्णा ने ऑल इंडिया रैंक 7056 हासिल कर अपने सपनों को साकार करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।अपर्णा शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, दाउदनगर से 97.8% अंकों के साथ उत्तीर्ण की, वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा नारायण उच्च विद्यालय, शमशेरनगर से बिहार बोर्ड के अंतर्गत 91.6% अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण की थी।
अपर्णा की सफलता के पीछे उनके माता-पिता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके पिता राजीव नयन, जो सोहसा मध्य विद्यालय में शिक्षक हैं, उनकी प्रतिभा और लगन को पहचाना और नीट की तैयारी के लिए कोटा भेजा। उनकी माता सुनीता देवी एक कुशल गृहिणी हैं, जिन्होंने हमेशा बेटी को प्रेरित किया।अपर्णा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और कठिन परिश्रम को दिया है। उन्होंने कहा कि “लगन और निरंतर मेहनत से कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं होता।इस उपलब्धि की खबर जैसे ही गांव में पहुंची, ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और अपर्णा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अपर्णा की यह सफलता न सिर्फ उनके परिवार के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि अरवल जिले की बेटियों के लिए प्रेरणा भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!