देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

स्वतंत्रता सेनानी श्री साधु शरण सिंह के अंतिम संस्कार में जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित


जहानाबाद
जहानाबाद जिले के वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी श्री साधु शरण सिंह जी का अंतिम संस्कार आज दिनांक 03 मई 2025 को उनके पैतृक गांव टिमलपुर (प्रखंड काको) में राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद प्रताप सिंह, जहानाबाद विधायक श्री सुदय यादव एवं घोसी विधायक श्री रामबली सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी  अनिता सिन्हा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। सभी ने उनके राष्ट्र के प्रति योगदान एवं समाज के लिए किए गए सेवाभाव को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।

गांववासियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों एवं युवाओं की बड़ी उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि श्री साधु शरण सिंह जी जनमानस में कितने आदरणीय एवं प्रेरणास्रोत थे।

जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता सेनानी को राजकीय सम्मान प्रदान करते हुए गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। ग्रामीणजनों ने भी भावविह्वल होकर अपनी अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि संदेश
जहानाबाद जिला प्रशासन एवं समस्त नागरिक समाज की ओर से इस महान स्वतंत्रता सेनानी को शत-शत नमन करते हुए उनकी देशभक्ति, निष्ठा एवं त्याग की भावना को सदैव स्मरण रखने का संकल्प दोहराया गया।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिरशांति प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!