देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

स्वच्छता के संकल्प को नई दिशा — जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय


जहानाबाद
जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय कक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनस्वास्थ्य और ग्रामीण स्वच्छता को लेकर अनेक जनहितैषी निर्णय लिए गए।

हर घर स्वच्छता और स्वस्थ पर्यावरण की दिशा में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सशक्त करने हेतु सभी वार्डों से कचरा उठाव और उसका भौतिक सत्यापन प्रखंड एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।

बैठक में  महादलित टोलों में शौचालय निर्माण की धीमी प्रगति पर चिंता जताते हुए जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि संबंधित एजेंसियों से कारण-पृच्छा की जाए और 15 दिनों के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाए।

जिले के हुलासगंज में गोबरधन योजना के अंतर्गत निर्मित बायोगैस संयंत्र का तकनीकी निरीक्षण कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्णय भी समिति द्वारा लिया गया।

पंचायत स्तर पर संपूर्ण स्वच्छता के लिए प्रभावी योजनाओं का निर्माण कर जिला स्तर से अनुश्रवण सुनिश्चित करने की बात भी बैठक में प्रमुखता से रखी ।

बैठक में डी.आर.डी.ए निदेशक, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), मनरेगा के सहायक अभियंता, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के जिला समन्वयक एवं जिला सलाहकार सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!