स्व राजीव गांधी कि 34 वी पुण्यतिथि पर किया गया श्रद्धा-सुमन अर्पित


जहानाबाद
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित स्व राजीव गांधी की 34 वीं पुण्यतिथि जहानाबाद जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व अध्यक्ष हरीनारायण द्विवेदी के नेतृत्व में शहादत दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर पहले उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने राजीव गांधी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक दूर दृष्टि वाले नेता थे। देश की एकता और संप्रभुता की रक्षा के लिए अपनी जान की भी प्रवाह नही करते थे। राजीव गांधी ने देश को 21वीं सदी में ले जाने का जो सपना देखा था वो अभी भी अधूरी है। अपने प्रधानमंत्री काल में वे दूर संचार के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाया और आज भारत विश्व में डीजिटल के क्षेत्र में सबसे आगे है। कम्प्यूटर और मोबाइल राजीव गांधी की देन है। आज इसके माध्यम से करोड़ों युवकों को रोजगार मिला हुआ है। जबकि यही भाजपा के नेता उस समय विपक्ष में रहते हुए कम्प्यूटर और मोबाइल का जबरदस्त विरोध किया था। राजीव गांधी की कुटनीती बहुत मजबूत थी। वे अपने पड़ोसी देशों को सुरक्षित और मजबूत देखना चाहते थे। श्रीलंका में लिट्टे द्वारा जब आतंक फैलाया जा रहा था तो वहां के जनता के लिए शांति सेना भेजा था और वही उनकी हत्या का कारण बना। हम कांग्रेस के लोग राजीव गांधी के द्वारा उठाए गए कदमों के साथ हैं और उनके अधुरे कार्यों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रो भुषण कुमार सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ दलित नेता अशोक कुमार प्रियदर्शी, कन्हाई शर्मा, सुरेन्द्र कुमार सिंह, प्रो खलील अंसारी, शशिकांत शर्मा, अजय कुमार, आबिद मजीद इराकी, भोला प्रसाद साह, नवीन शर्मा, रामजी प्रसाद, प्रो संजीव कुमार, सरवर सलीम, प्रेम कुमार, प्रो योगेन्द्र यादव, वशिमुलहक रुस्तम, गौरीशंकर यादव, उदय शंकर शर्मा, सुरेश चौधरी, अंबिका यादव, सुबोध शर्मा, रामनिवास राय, दुर्गेश पाण्डेय, नागेन्द्र चंद्रवंशी, परशुराम बिंद, सहीत कई लोग शामिल हुए।
