श्रीराम नवमी केंद्रीय पूजा समिति, गया द्वारा आयोजित सम्मान समारोह ,शामिल हुए केन्द्रीय मंत्री जीतनराम मांझी


गया
आज गया के रेड क्रॉस भवन में श्रीराम नवमी केंद्रीय पूजा समिति द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जीतन राम माँझी एवं बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री जीतन राम माँझी ने कहा, “गया की श्रीराम नवमी शोभायात्रा बिहार की सबसे बड़ी शोभायात्राओं में से एक है। इस यात्रा में लाखों राम भक्त सड़कों पर उतरकर हिंदुत्व की एकता और शक्ति का प्रदर्शन करते हैं। आज उन सभी राम भक्तों को सम्मानित किया जा रहा है, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैं इन सभी राम भक्तों को सम्मानित कर गर्व का अनुभव कर रहा हूँ।”
बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने अपने संबोधन में कहा, “आज का दिन गया के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। श्रीराम नवमी केंद्रीय समिति द्वारा गया के समस्त राम भक्तों को सम्मानित किया जा रहा है, जोकि गर्व का विषय है।
समिति के मीडिया प्रभारी सुरज सिंह ने जानकारी दी कि “आज 106 झंडा प्रभारियों, सेवा प्रदाताओं, मीडिया कर्मियों एवं केंद्रीय समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया है। श्रीराम नवमी पूजा समिति का लक्ष्य आने वाले वर्षों में गया की शोभायात्रा को भारत की सबसे भव्य शोभायात्राओं में शामिल करना है, और हम इसी दिशा में लगातार प्रयास कर रहे हैं।”
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष प्रेम सागर, संयोजक संजू साव, कार्यकारी अध्यक्ष क्षितिज मोहन सिंह, संरक्षक सुरेंद्र सिंह, कौशलेंद्र नारायण सिंह, अनिल स्वामी, अनंत धीश अमन,स्वामी सहजानंद , स्वामी सत्यानंद गिरी, हिमांशु कुमार,महामंत्री मनीलाल बारीक,यात्रा प्रभारी साकेत झा, कोषाध्यक्ष नवीन आर्या,सीमा सिन्हा, उपाध्यक्ष चंदन भदानी, देवोत्तम केशरी, शशिकांत मिश्रा, मनीष सिंह, हिमांशु कुमार, अमित मोहन मिश्र, नगर मंत्री रोहित भदानी, शशि चौरसिया, नवीन कुमार, मुन्ना बजरंगी, नितिन शर्मा, बबलू आर्य, राजू रजक, राजू मास्टर, मुन्ना सिंह,प्रताप कुमार,धर्मेंद्र सिन्हा,शशि कांत मिश्रा,आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

