देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

श्रद्धांजलि



*श्रीमती लैला कबीर फर्नांडिस, आयु 85 वर्ष, भारत के महान समाजवादी विचारक, पूर्व रक्षामंत्री एवं वरिष्ठ श्रमिक नेता स्वर्गीय श्री जॉर्ज फर्नांडिस की धर्मपत्नी जी , का आज निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज प्रातः 11:30 बजे ग्रीन पार्क श्मशान घाट, नई दिल्ली में संपन्न हुआ*

*वे एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता थीं, जिन्होंने आपातकाल (1975–77) के दौरान महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेष रूप से, श्री जॉर्ज फर्नांडिस की गिरफ़्तारी के पश्चात 18 जून 1976 को वाशिंगटन डी.सी. स्थित ‘नेशनल प्रेस क्लब’ में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने भारत में लोकतांत्रिक मूल्यों और मानवाधिकारों के पक्ष में अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाया। यह घटना अनेक ग्रंथों में आपातकाल, सामाजिक आंदोलन तथा समाजवाद के सन्दर्भ में उल्लेखित है।*

*उन्होंने मानवाधिकारों के पक्ष में संघर्ष को जारी रखा तथा आपातकाल के दमनकारी स्वरूप को उजागर करते हुए राजनीतिक बंदियों के लिए न्याय की माँग उठाई।*

*ईश्वर इनकी आत्मा को शांति प्रदान करें । ॐ शांति*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!