रणवीर सिंह को 10 वी में टॉप आने पर विधान पार्षद प्रमोद चंद्रवंशी ने किया सम्मानित


जहानाबाद
कहते हैं की प्रतिभा बोलती है और इसे चरितार्थ किया है मानस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र रणवीर सिंह ने जो इस बार सीबीएसई 10th की परीक्षा में 97.4% अंक लाकर जहानाबाद जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है जिसे लेकर रणवीर सिंह की हर तरफ चर्चा हो रही है मालूम हो जानेमन एक गणितज्ञ राकेश कुमार के पुत्र हैं रणवीर सिंह उर्फ राजा बाबू जानकारी मिलते ही विधान पार्षद प्रमोद चंद्रवंशी रणवीर सिंह के घर पर पहुंचे एवं रणवीर को अंग वस्त्र देकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया मालूम हो कि रणवीर सिंह शुरू से मानस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और उनके पिता राकेश कुमार 22 वर्षों से इसी विद्यालय में बच्चों को गणित की शिक्षा देते हैं इस अवसर पर विधान पार्षद प्रमोद चंद्रवंशी ने रणवीर सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना की और आशीर्वाद देते हुए कहा बहुत ही गर्व होता है जब शिक्षा के क्षेत्र में बच्चे आगे बढ़ते हैं और एक अपना अलग स्थान बनाते हैं वही इस अवसर पर रणवीर सिंह के पिता जाने-माने गणितज्ञ राकेश कुमार ने खुशी जाहिर की एवं विधान परिषद का आभार जताया साथ ही साथ मानस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल चेयरमैन डॉक्टर अरुण कुमार सिंह का भी आभार जताते हुए गर्व का एहसास करते हुए कहा कि बच्चों की सफलता में अभिभावकों का ही सबसे बड़ा योगदान होता है इन्होंने सभी बच्चों के अभिभावकों से निवेदन किया की हमेशा अपने बच्चों के शिक्षा के प्रति गंभीर रहे सफलता खुद ही बच्चों के कदम चूमेगी।।।
