जहानाबाद पाक्षिक काव्य गोष्ठी में अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस पर आयोजित हुआ कवि सम्मेलन


जहानाबाद
नागरिक विकास मंच के द्वारा संचालित जहानाबाद पाक्षिक काव्य गोष्ठी में अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस पर आयोजित हुआ कवि सम्मेलन, कवियो अपनी गीतो के माध्यम से परिवार को का के रूप में याद किया ।
आज 15 मई संतोष श्रीवास्तव के आवास पर आयोजित कार्यक्रम कि अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष एवम शिक्षाविद डा एस के सुनील ने किया । कार्यक्रम का संचालन मंच के सचिव एवम वरीय पत्रकार संतोष श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा विरेन्द्र कुमार सिंह , रेडक्रॉस के सचिव राजकिशोर जी ,साहित्यकार सत्येंद्र पाठक , कवि डा रविशंकर शर्मा , चितरंजन चैनपुरा , मंच के कोषाध्यक्ष रामजीवन पासवान , समाजिक आंदोलन से जुडे सुनील जी ,अजय विश्वकर्मा ने अपने -अपने विचार व्यक्त किया । इस अवसर पर दिवंगत लोगो को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी किया गया ।
