ज्योति कलश रथ के सम्मान में गायत्री परिवार के द्वारा शहर में रोड शो आयोजित, सैंकड़ो लोग हुए शामिल


जहानाबाद
शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में अखिल विश्व गायत्री परिवार के जहानाबाद इकाई के द्वारा जिले में ज्योति कलश रथ के आगमन पर उनके सम्मान में रोड शो का आयोजन किया गया जिसमें गायत्री परिवार के सैकड़ों परिजनों ने भारी उत्साह से भाग लिया और आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा और माता भगवती देवी शर्मा एवं माता भगवती देवी शर्मा के जन जन तक गायत्री मंत्र और हर व्यक्ति में सद्बुद्धि के प्रसार और लोगों में देवत्व का भाव उत्पन्न करने के किए गए आवाहन हेतु संकल्पित दिखे इस मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि गायत्री परिवार की संरक्षिका गुरु पत्नी माता भगवती देवी शर्मा के अवतरण शताब्दी और वर्ष 1926 में प्राकट्य हुए अखंड दीप के 2026 में आयोजित होने वाले प्राकट्य शताब्दी के उपलक्ष में ज्योति कलश यात्रा का भ्रमण जिले में अयोजित किया गया। जिसके सम्मान में जहानाबाद निजामुद्दीनपुर से रोड शो प्रारंभ हुआ जो काको मोड़, अरवल मोड़, हॉस्पिटल मोड़, अंबेडकर चौक होते हुए जहानाबाद गांधी मैदान पहुंची जहां विधि विधान से अन्य कार्यक्रम संपन्न हुए इस मौके पर जिला प्रतिनिधि हरीजी,मुख्य ट्रस्टी शारदा नंदन सिंह,युवा संयोजक रंगेश कुमार, मीडिया प्रभारी बचन देव कुमार,शांतिकुंज प्रतिनिधि सुजीत कुमार, कमलेश कुमार, परिव्राजक मुकेश कुमार, व्यवस्थापक कौशल कुमार, शंकर कुमार, संतोष शर्मा, मुन्ना कुमार, श्यामनारायण कुमार, सुमंत कुमार, अनिल कुमार,मनोज मिश्रा, भारती जी एवं महिला मंडल के अनिता देवी, ममता कुमारी, सुप्रिया कुमारी,रिंकू देवी,प्रतिमा सिंह, बेबी देवी, उम्दा देवी,लकी देवी एवं सैंकड़ों की संख्या में गायत्री परिजन उपस्थित थे।
