देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

समाजसेवी बजरंगी दास के नेतृत्व में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा



जहानाबाद
       डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में समाजसेवी बजरंगी दास के नेतृत्व में शनिवार को तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यह यात्रा ऊंट मोड़ से शुरू होकर काको मोड़ होते हुए अंबेडकर चौक तक निकाली गई।

यात्रा के दौरान सैकड़ों लोग हाथों में तिरंगा लिए जय भीम के नारों के साथ डॉ. अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दे रहे थे।
यात्रा के समापन पर बजरंगी दास ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, “डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि एक महान समाज सुधारक और विचारक थे। उन्होंने सामाजिक समानता, शिक्षा और मानवाधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है। इन सामाजिक कार्यकर्ताओं की रही भागीदारी: इस तिरंगा यात्रा में कई सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए, जिनमें मर्छु दास, संतोष केसरी, बृजनंदन मांझी, बीरबल दास, सुशील पासवान, कुणाल दास, प्रमोद मांझी, और शत्रुघ्न दास प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!