श्रद्धांजली

*श्रद्धांजली*
अरवल जिले के नाथखरसा निवासी जितेंद्र शर्मा उर्फ जीतन शर्मा का आज दिनांक 15 अपैल 2025 के अहले सुबह एक सड़क दुर्घटना मे निधन हो गया ।
रामजन्म भूमी आंदोलन तथा साक्षरता अभियान में जीतन भाई के साथ में काम करने का मौका मिला था । जहानाबाद जिला से अरवल जिला बनने के बाद धीरे -धीरे मुलाकात का सिलसिला कम हो गया था ।
लेकिन जब भी मिले मुस्कान भरा चेहरा के साथ मिले । सुशील कुमार सिंह पत्रकार के बाद जीतन भाई का असमय मृत्यू ने झकझोर कर रख दिया है ।
अरवल जिले के बीस सूत्री सदस्य (जद यू के जिला उपाध्यक्ष ) स्व जीतन भाई को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए ।
लग रहा है कोई अपना चला गया ,जो वापस नही आयेगा।
परिजन को इस संकट के समय में दुख बर्दाश्त करने का शक्ति भगवान प्रदान करें।
संतोष श्रीवास्तव
जहानाबाद(9334264251)

