देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

शकूराबाद थाना  परिसर में गायत्री परिवार के द्वारा किया गया वृक्षारोपण


जहानाबाद
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ जहानाबाद के द्वारा लगातार 202वें वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन शकुराबाद थाना परिसर में किया गया। इस पावन अवसर पर उपस्थित थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने वृक्ष का महत्व बताते हुए कहा कि वृक्ष न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि वे पर्यावरण को भी संतुलित रखते हैं। वृक्षारोपण से भूमिगत जलस्तर में वृद्धि होती है और मृदा कटाव को रोका जा सकता है।


प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ जहानाबाद के द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर निःशुल्क वृक्षारोपण करना प्रशंसनीय और अनुकरणीय कदम है।वृक्षारोपण जैसे पुण्य कार्य में लगे युवा प्रकोष्ठ की पूरी टीम को मैं हार्दिक बधाई देता हूँ।इनकी पूरी टीम जिला में पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्पित है।
                       इस अवसर पर थाना के कर्मी दीपक कुमार, ललित कुमार, धिरेन्द्र सिंह, शंभूनाथ सिंह, ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के सुधीर कुमार, पत्रकार रणविजय कुमार, नारायण कुमार, शेखर कुमार, डॉ.रंजीत भारतीय गायत्री परिवार के श्यामनारायण कुमार, रंगेश कुमार,बचन देव कुमार,कौशल कुमार,विनोद कुमार,धर्मेन्द्र कुमार,अखिलेश कुमार,शंकर कुमार, शिशुपाल कुमार, प्रवीण कुमार, सुमंत कुमार एवं कुमार श्रीकांत उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!