देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

शैक्षणिक व शोध महत्व पर आयोजित हुआ सेमिनार


जहानाबाद
स्थानीय एसएस कॉलेज में आइक्यूएसी एवं गणित विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शैक्षणिक व शोध महत्व के सेमिनार में “एवॉलविंग एल्गोरिथम टू इंटेलिजेंसल इश्यूज ऐंड चैलेंजेज” विषयक डॉ० वशिष्ठ नारायण सिंह व्याख्यान माला के तहत “एडवांसमेंट इन प्लाज्मा स्प्रे कोटिंग्स” विषय पर व्याख्यान का आयोजन हुआ। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे आई०आई०टी०, पटना के मेटलर्जिकल एंड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ० अनुप केशरी ने कहा कि स्वास्थ्य, ऊर्जा,कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन में कमी एवं वैश्विक तापमान को कम करने में प्लाज्मा स्प्रे कोटिंग्स का काफी महत्व है। उन्होंने ने इस संबंध में टाइटेनियम एवं ग्रेफिन जैसे मेटल के महत्व को रेखांकित किया। प्रो० ए.एन.सिंह ने अपने व्याख्यान में बताया कि सुपर इंटेलिजेंस का प्रयोग कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के उपचार में किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि  विकसित देशों में सुपर इंटेलिजेंस का प्रयोग हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि रेल एवं सड़क दुघर्टना से बचने में भी सुपर इंटेलिजेंस का प्रयोग हो रहा है। इस अवसर पर प्रेरक वक्ता इंजीनियर रमन सिंह सिंधी ने छात्र-छात्राओं को जीवन में सफलता के अनेक टिप्स दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० डॉ० दीपक कुमार ने कहा कि सुपर इंटेलिजेंस के जटिल प्रकृति को देखते हुए इसके सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों के संबंध में विस्तृत अध्ययन किए जाने की जरूरत है। उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि  कि सुपर इंटेलिजेंस हमारी मानवता और पूरे वैश्विक समुदाय के लिए वरदान साबित होगा और नई तकनीकी क्रांति का वाहक बनेगा। गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० अविनाश कुमार ने संबंधित विषय से उपस्थित छात्र-छात्राओं को परिचित कराया।मंच संचालन प्रो० प्रवीण दीपक ने किया।धन्यवाद ज्ञापन डॉ० श्रीनाथ शर्मा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!