राष्ट्रीय तेली साहु समाज के तत्वाधान में धूमधाम से मनाई गई दानवीर भामाशाह की जयंती



जहानाबाद:- राष्ट्रीय तेली साहु समाज जहानाबाद के तत्वाधान में स्थानीय जहानाबाद के मंगलम मैरेज हॉल में दानवीर भामाशाह की जयंती आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में जहानाबाद के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया । कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय तेली साहु समाज जहानाबाद के जिलाध्यक्ष श्री दामोदर प्रसाद ने किया। मंच पर उपस्थित राष्ट्रीय तेली साहु समाज के श्रीमती सावित्री सुमन , पूनम देवी , सुनीता देवी के साथ राष्ट्रीय तेली साहु समाज के जिला अध्यक्ष श्री दामोदर प्रसाद उपस्थित रहें।जबकी मंच का संचालन श्री नित्यानंद गुप्ता के द्वारा किया गया इस दौरान कार्यक्रम में शिरकत कर रहे तेली साहू समाज से भारतीय लोकहित पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि किसी भी समाज का एकीकरण ही उसकी मजबूती का आधार होता है और दानवीर भामाशाह इस एकीकरण के प्रतीक है इनसे बड़ा कोई राष्ट्रवादी नहीं हो सकता जो देश के लिए अपने दो पुत्रों को सेनापति बनाते हुए अपनी पूरी संपत्ति को मेवाड़ के राजा महाराणा प्रताप को पुनः स्थापित करने में लगा दिए। इस मौके पर जहानाबाद जिले के कई सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखी। इस मंच के माध्यम से समाज के सामाजिक आर्थिक सद्भाव को बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया ताकि एक बेहतर सामाजिक व्यवस्था का निर्माण हो सके जो कि व्यक्ति समाज और राष्ट्र सभी के लिए हितकारी साबित हो। जिस मार्ग पर दानवीर भामाशाह चलने का कार्य किया उसी मार्ग पर जहानाबाद तेली साहु समाज के लोगों ने चलने का संकल्प लिया ।
उपयुक्त कार्यक्रम में भारतीय लोकहित पार्टी के मगध प्रमंडल अध्यक्ष श्री राज कुमार राजू जी के साथ भारतीय लोकहित पार्टी के प्रदेश महासचिव श्री सुनील कुमार गुप्ता जी के साथ सामाजिक कार्यकर्ता अंकित कुमार गुप्ता ,पत्रकार चन्दन कुमार , नितेश साहु उर्फ मोनू , धर्मेंद्र कुमार गुप्ता , राजू कुमार गुप्ता , संजय साहू , राहुल कुमार के साथ सैकड़ों लोग मौजूद थें।
