लेमोनेड पार्टी एवं इंद्रधनुष दिवस का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।


जहानाबाद
बच्चों ने इस दौरान नींबू पानी , रसना, टैंग इत्यादि विभिन्न ड्रिंक्स का मज़ा लिया। बच्चों ने नींबू पानी का स्वाद तो लिया ,साथ ही नींबू के फायदे के बारे में भी जाना। प्राचार्या खुशबू कुमारी ने कहा कि शरीर में पानी की कमी होने से रोकने के लिए हमें नींबू का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।नींबू जहां हमारे शरीर के लिए एक औषधि है, वहीं शरीर की जलापूर्ति में भी सार्थक सिद्ध होता है और विटामिन सी का भी अच्छा श्रोत है।उन्होंने कहा कि बाजार में कोल्ड ड्रिंक्स के मुकाबले नींबू पानी स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है।
इंद्रधनुष दिवस के अवसर पर बच्चों ने रंगों के प्रति अपने प्यार और जागरूकता को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियां जिनमें इंद्रधनुष बनाना , रंगोली बनाना और रंगीन पोशाक पहनना शामिल था। बच्चों ने रंगीन झंडे , गुब्बारे और अन्य सजावट के साथ कक्षा को सजाया।बच्चों ने अपने रचनात्मक कौशल का प्रदर्शन किया जिससे वे रंगीन कलाकृतियां बनाने में सफल रहे। शिक्षकों ने बच्चों को रंगों के बारे में समझाया और उन्हें रंगों के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी। इंद्रधनुष जैसे विविधता में एकता का परिचय देता है,उसी प्रकार विद्यालय में विभिन्न धर्म के बच्चे समरसता और सौहार्द के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति में तल्लीन हैं। निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि इंद्रधनुष दिवस का आयोजन बच्चों को रंगों के बारे में शिक्षित करने और उनके अंदर रचनात्मकता को बढ़ावा देने का एक शानदार अवसर था। प्राचार्या खुशबू कुमारी ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से खेल खेल में बच्चों को जानकारी देना आसान होता है।उन्होंने कहा कि हम बच्चों को सिखने और विकास के लिए एक सुरक्षित,अनुकूल और प्रेरणादायक वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षकगण चित्रा सिंहा, रीता कुमारी,संगीता सिन्हा, शशिकांत सिन्हा , आशुतोष कुमार एवं दयानन्द कुमार ने इस कार्यक्रम को एक यादगार अनुभव बनाया।