प्लेया गांव में तैराकी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,विजेता को दिया गया पुरस्कार

शुक्रवार को नगर पंचायत के प्लेया गांव स्थित सूर्य मंदिर के समीप बने तालाब में तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।प्रतियोगिता में 30 से अधिक तैराकों ने प्रतियोगिता में भाग लिया और एवं अपने करतव दिखाएं ,प्रतियोगिता में सभी को पछाड़ते हुआ प्रथम पुरस्कार मठ गंगापुर निवासी अविनाश गिरी , द्वितीय पुरस्कार तुलसीपुर गांव निवासी विकास कुमार, तृतीय पुरस्कार तुलसीपुर गांव के ही निवासी दीपक कुमार को दिया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन नगर पंचायत के वार्ड पार्षद सह वार्ड पार्षद संघ के अध्यक्ष रितेश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा के द्वारा किया गया उन्होंने कहा कि हमारे लिए गौरव की बात है कि मेरे गांव के युवा एवं ग्रामीणों के द्वारा पिछले 10 वर्षों से तैराकी प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है मौके पर उन्होंने प्रथम पुरस्कार विजेता को 5100 रुपए एवं शील्ड द्वितीय पुरस्कार विजेता को ₹2500 एवं शहर एवं तृतीय पुरस्कार विजेता को ₹1100 एवं शील्ड दिया कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण युवा नवीन शर्मा ,मंटू शर्मा ,गौरव भारद्वाज निरंजन कुमार ललन कुमार के द्वारा किया गया।
